अलीगढ़ । थाना टप्पल क्षेत्र के मादक में युवक द्वारा छेड़छाड़ से परेशान और पिता के साथ मारपीट करने से तंग युवती ने आत्महत्या कर नली। पीड़िता ने कुछ दिन पूर्व 24 फरवरी को वीडियो वायरल कर आत्महत्या करने की चेतावनी दी थी।
गांव मादक निवासी सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि गांव का ही एक युवक मोहित उनकी बेटी को छेड़छाड़ का परेशान करता था।
एक वर्ष पूर्व उनकी बेटी की गांव में बारात आई थी तो युवक ने हंगामा कर दिया और बारात लौट गई। बाद में उन्होंने किसी प्रकार जनपद बुलंदशहर में अपनी रिश्तेदारी में बेटी की शादी कर दी। युवक वहां पर भी 112 नंबर पर तरह-तरह की सूचना देकर बेटी के ससुराल में पुलिस भेजने लगा। इतना ही नहीं इसके बाद एक बार युवक बेटी की ससुराल में पहुंच गया । वहां पर पुलिस पहुंच गई और युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई हुई थी। उसके बाद उनकी बेटी मायके में आकर पिछले एक वर्ष से उनके साथ रह रही थी।
बुधवार शाम वह अपनी दुकान से गांव में घर लौट रहे थे इसी दौरान युवक ने उनके पैर पर बाइक चढ़ा दी विरोध करने पर वह मारपीट करने लगा। इसी दौरान उनकी बेटी भी मौके पर आ गई और मारपीट का विरोध किया। युवक द्वारा परेशान करने और पिता से मारपीट करने की घटना से तंग आकर युवती ने घर आकर आत्महत्या कर ली। मेरी बेटी ने पिछले दिनों युवक से परेशान आकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर कार्रवाई नहीं होने पर आत्महत्या करने की चेतावनी भी दी थी।
शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने एक वर्ष के अंदर कोई कार्यवाही नहीं की इसी से तंग आकर उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली। हम आरोपी युवक के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई कड़ी से कड़ी चाहते हैं।
- Jhulelal Jayanti 2026 Agra: “सिंधियत की सतरंगी शाम” बनेगी देशभर के सिंधी समाज के लिए प्रेरणा का केंद्र - March 31, 2026
- मिर्जापुर में काल बना अनियंत्रित ट्रेलर: बीमार बेटे को दवा दिलाने जा रहे मां, मासूम और चाचा की दर्दनाक मौत - March 31, 2026
- मौसम का यू-टर्न: आगरा-मथुरा समेत यूपी के 20 जिलों में ओलावृष्टि और अंधड़ का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं - March 31, 2026