यूपी के कासगंज में पत्नी पूजा ही अपने पति हृदय मोहन सक्सेना की कातिल निकली। उसने प्रेमी बंटी के साथ मिलकर पति का गला घोंट दिया। पति के ऑटो चलाने से होने वाली आमदनी से घर का खर्च नहीं चलता था। जूस विक्रेता पैसे देकर मदद करता। उससे अवैध संबंध हो गए। पति ने एक दिन देख लिया तो उसका गला घोंट दिया। इससे पहले गूगल पर हत्या करके बचाव के तरीके सर्च किए।
घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के गंगेश्वर कॉलोनी की है। यहां के निवासी हृदय मोहन सक्सेना की दिवाली की देर रात गला घोंटकर हत्या की गई थी। उसकी पत्नी पूजा सक्सेना ने हत्या का आरोप किरायेदार रहे बंटी, बबली और गुड़िया पर लगाए थे। उनके खिलाफ सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने शक के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पुलिस जांच में हृदय मोहन की पत्नी पूजा सक्सेना का नाम भी शक में आया। उससे पूछताछ की गई तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। जांच और पूछताछ में पता चला कि हृदय मोहन की हत्या उसकी पत्नी ने ही ती थी। इसमें उसका साथ उसके प्रेमी बंटी ने भी दिया। दरअसल हृदय मोहन ने इन दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। उसने विरोध किया तो रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस पूछताछ में आरोपी पूजा ने बताया कि पति ऑटो चालक था। टेंपो से प्रतिदिन 200-300 रुपये कमाकर लाता। इस आमदनी से घर का खर्च नहीं चलता है। जूस विक्रेता बंटी घर चलाने के लिए पैसा देकर उसकी मदद करता है। इसी बीच बंटी से उसके संबंध हो गए। पति ने इसका विरोध करता था। सोमवार को वह घर आया तो बंटी भी घर पर था। उसने हम दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसके बाद बंटी के साथ मिलकर उसका गला घोंट दिया।
गूगल पर ढ़ूंढे हत्या के तरीके…
हृदय मोहन की हत्या करने से पहले पत्नी पूजा और उसके प्रेमी ने गूगल पर हत्या करने के तरीके ढूंढे। पुलिस को उनकी गूगल सर्च हिस्ट्री से पता चला कि उन्होंने बिना सबूत छोड़े हत्या को कैसे अंजाम दिया जाए। जहर खाने से क्या प्रभाव पड़ते हैं ? कीटनाशक के क्या प्रभाव होते हैं ? आदि कंटेंट को सर्च किया गया।
“पुलिस ने हत्या के मामले का खुलासा कर दिया है। पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त रस्सी घर से बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।”
-सौरभ दीक्षित, एसपी
- आगरा में पति-पत्नी के विवाद के दौरान छत से गिरकर महिला की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया धक्का देने का आरोप - October 5, 2026
- आगरा में सट्टेबाजी का बहुचर्चित मामला: सीजेएम कोर्ट ने साक्ष्यों के अभाव में संजय जैन, टोनी सिंघी समेत पांचों आरोपियों को किया बरी - October 5, 2026
- बसपा सुप्रीमो मायावती का बड़ा राजनीतिक फैसला: आकाश आनंद की पार्टी में वापसी, एक बार फिर संभाली राष्ट्रीय संयोजक की कमान - October 5, 2026