मून टाउन/ नागालैंड। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार (20 फरवरी) को नगालैंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मून टाउन में बीजेपी की रैली की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि 2024 में कांग्रेस दूरबीन से भी नहीं दिखेगी। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।
जनसभा को संबोधित करते हुए गृहमंत्री शाह ने कहा, ”जब से राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के नेता बने तब से कांग्रेस पार्टी के नेता का स्तर नीचे जा रहा है। प्रधानमंत्री जी के लिए जिस भाषा का प्रयोग हो रहा है, उसकी मैं निंदा करता हूं। आज कांग्रेस के प्रवक्ता ने मोदी जी के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है। राहुल गांधी मोदी के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं. 2024 में कांग्रेस पार्टी दूरबीन से भी नहीं दिखेगी। पूरे देश के अंदर कांग्रेस को कहीं सफलता नहीं मिल रही है।”
बता दें कि सोमवार (20 फरवरी) को ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कथित तौर पर अपमान करते हुए देखे गए। इसी को लेकर अमित शाह ने कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधा।
- ‘यूपी चुनाव में Gen Z उसी पार्टी को दे वोट जो शिक्षा-रोजगार दे’— अभिजीत दीपके का युवाओं से सीधा संदेश - November 26, 2026
- सपा का ‘सत्ताइस का संकल्प, पीडीए का प्रणपत्र’ जारी: महिलाओं को 40 हजार सालाना पेंशन, 300 यूनिट मुफ्त बिजली और पुरानी पेंशन बहाली का वादा - November 26, 2026
- बल्केश्वर के श्री सर्वतोभद्र जिनालय में मुनिश्री समत्व सागर जी महाराज ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश, 27 नवंबर को होगा नवग्रह विधान - November 26, 2026