Agra (Uttar Pradesh, India)। राष्ट्रीय वंचित पार्टी के अध्यक्ष सुशील कुमार यादव ने उत्तर प्रदेश का दौरा शुरू कर दिया है। आगरा आने पर उन्होंने होटल भावना क्लार्क्स में कार्यकर्ताओं से भेंट की। उनका जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अपनी पार्टी के कार्यों के ऐसे रोमांचकारी किस्से सुनाए कि रोंगटे खड़े हो गए। उन्होंने साफ-साफ कहा- यहां ब्रीफकेस संस्कृति नहीं। यहां वंचितों को अपने पैरों पर खड़ा किया जाता है। हम रिक्शाचालक को विधायक बनाना चाहते हैं। किसी के पिछलग्गू नहीं हैं। राजनीति में शुचिता लाना चाहते हैं और लाकर रहेंगे। 50 फीसदी टिकट महिलाओं को देंगे। उन्होंने आगरा की कचौड़ी को भी याद किया। आइए जानते हैं उन्होंने कार्यकर्ताओं से क्या-क्या कहा-
यूपी में पार्टी ने क्या किया
जिसके चूल्हे बुझे हैं, मदद उसकी होनी चाहिए। ऐसे व्यक्ति हर जाति में भारी संख्या में हैं और उन्हीं को वंचित कहते हैं। उत्तर प्रदेश में 2016 के विधानसभा चुनाव में 196 विधानसभा क्षेत्रों में काम किया। इस दौरान पार्टी ने 1200 वंचितों को दुकानें खोली हैं। आज वे अच्छी स्थित में हैं। अपनी पार्टी के 10 राज्यों में 39 कार्यालय हैं। 7 लाख 982 कार्यकर्ता हैं। पूरे देश में 2700 बच्चियों की फीस भरता हूं। 122 बच्चियां अनाथ आश्रम में थीं, उनकी शादियां कराई हैं।
मुझे बुझा हुआ चूल्हा दिखाई देता है
लोगों ने क्या किया हमें नहीं पूछना, हमें क्या करना है, यह देखना है। हम किसी को हराने और जिताने को रण में नहीं हैं। इस चश्मे में बहुत ताकत है। जब भी चश्मा लगता हूं तो मुझे बुझा हुआ चूल्हा दिखाई देता है। 2016 में विधानसभा चुनाव के समय पत्रकारों ने पूछा कि क्या चुनाव लड़ोगे तो मैंने कहा कि अब मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा। मैंने कहा कि अगला चुनाव लड़ेंगे। बड़े लोगों को इतना पर्याप्त समय दे दिया है कि कुछ भी कर सकते थे, लेकिन किया नहीं।
मीडिया को सुधारना होगा
हमें मीडिया को सुधारना होगा। मीडिया सिर्फ निजी स्वार्थ और पैसों के लालच के लिए देश की साख को गिरा रहा है। जो सच दिखे, वही दिखाओ। मैंने लखनऊ की पहली सभा में कहा कि अगर ये लगे कि जो बोल रहा हूं, वह कर रहा हूं, तब मेरे साथ आओ।
फटी चप्पल वाला विधायक बनेगा
मेरा वंचित, फटी चप्पल वाला और फटे कपड़े वाला विधायक बनेगा, तब मानूंगा। ये पार्टी उन्हीं लोगों के लिए है जिन्हें अवसर नहीं मिला और प्रतिभा है। एक जाति के पास प्रतिभा नहीं हो सकती है। हर धर्म में अवसरहीन वाले लोग हैं। मीलों चलकर लोगों के पैरों में छाले पड़ गए हैं। गलत लोगों को चुनते हैं तो आप सजा के हकदार हैं। हमारा प्रत्याशी ब्रीफकेस से नहीं आएगा। जिस विधानसभा का है, वहीं का वोटर है। स्मृति ईरानी को अमेठी नहीं भेजा जाएगा चुनाव लड़ने के लिए, अमेठी में ही स्मृति ईरानी को खोजा जाएगा। 50 फीसदी टिकट महिलाओं को देंगे। राष्ट्रीय वंचित पार्टी आपका अपना परिवार है। जीतने के बाद झुकाव वंचितों की ओर नहीं है तो गंगा स्नान करा देंगे। वंचितों के प्रति झुकाव वाला ही पार्टी का सदस्य और उम्मीदवार बन सकता है।
गलत आदमी का रास्ता जान देकर रोको
अब निर्णायक समय है। मौन रहना भी अपराध है। अगर आप ये सोच लें कि आप आगे नही आएंगे तो गलत लोग राज करेंगे। गलत आदमी का रास्ता रोकने के लिए जान देनी पड़े तो जान दे दो और अच्छे आदमी को रास्ता बनाने के लिए जान देनी पड़े तो जान दे दो। कोई छात्र नहीं कहता कि नेता बनूंगा। देश को गलत हाथों में न सौंपे। हिन्दुस्तान हम सबका है। ये ऐसा वृक्ष है, जिसमें हम सबको मिलकर पानी और खाद देना है। उसकी छाया सबके पास आएगी। हमें नारी ने पैदा किया है। हमारे हृदय में उनके प्रति सच्ची निष्ठा और सम्मान नहीं है तो बेईमानी है। हर सामान बेचने के लिए नारी का उपयोग क्यों होता है।
आप चुनिए प्रत्याशी
आप प्रत्याशी चुनिए और जिताइए। हम आपके साथ हैं। हमारी ओर से कोई फोन नहीं आएगा कि इसे टिकट दे दो। ये काम हमारी पार्टी में तो नहीं चलेगा। जमीन से जुड़ा कार्यकर्ता को उतना ही अधिकार है, जितना राष्ट्रीय अध्यक्ष को है। आप हाथ पकड़कर जानकारी लें कि क्या हो रहा है। दिनेश गौड़ की वैचारिक और सैद्धांतिक ऊर्जा सराहनीय है। गलत गतिविधि करने वाले का नाता खत्म हो जाएगा। आप रिक्शे वाले को ढूंढकर लाओ। बनाओ विधायक। फिर क्रांति आएगी। उनके चश्मे में अडाणी है और हमारे चश्मे में बुझा हुआ चूल्हा है।
- Social Casino-palvelu on Suomen ykkösvalinta oikean rahan kasinoksi - August 25, 2026
- Pålitelige betalinger og kjappe uttak med Winmaker Casino i Norge - August 25, 2026
- Finanzrevolution: Olympia Casino transformiert die Zahlungsabwicklung in Deutschland - August 25, 2026