अलीगढ़ । अलीगढ़ में थाना महुआखेड़ा इलकर में एक शादी में शामिल होने आई किशोरी से रेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा कि किशोरी फिरोजाबाद की रहने वाली है। वही देर रात उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा हैं ।
किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि फिरोजाबाद के थाना नारखी क्षेत्र की रहने वाली किशोरी अपने परिवार के साथ महुआ खेड़ा थाना क्षेत्र के एक मैरिज हाल में बारात में आई थी। वही इस दौरान किशोरी के साथ किसी बहशी ने दरिदंगी की घटना को अंजाम दिया। किशोरी की तबीयत खराब होने पर परिवार के लोग डॉक्टर के पास ले गए। वही डॉक्टर ने बताया कि बच्चे के साथ गलत काम हुआ है। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी पीड़िता को मेडिकल कराया जा रहा है।
किशोरी जाति बघेल थाना नारखी, जनपद फिरोजाबाद की रहने वाली है। शुक्रवार देर शाम को थाना महुआखेडा क्षेत्रान्तर्गत मदन पैलेस मेरिज होम अपने परिजनों के साथ जनपद फिरोजाबाद से बारात में आई हुई थी। किशोरी दुल्हा की मौसी की पुत्री है। शुक्रवार और शनिवार की रात्रि समय किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा किशोरी के साथ दुष्कर्म की बात प्रकाश में आई। किशोरी की तबियत खराब और गुमसुम होने पर परिजनों द्वारा स्थानीय निजी चिकित्सक को दिखाया तो चिकित्सक द्वारा किशोरी के साथ दुष्कर्म की बात बताई गई। परिजनो द्वारा इस घटना की सूचना पुलिस को दी गयी।
इनका कहना है
एसपी सिटी कुलदीप गुनावत द्वारा बताया गया कि विधिक कार्यवाही करते हुये पीडिता को चिकित्सीय परिक्षण हेतु जिला अस्पताल मलखान सिंह में भेजा गया है। प्रकरण में अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही प्रचलित की गई है।
- यूपी में SSR की तारीखों में बदलाव: “कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम जुड़ने से न रहे वंचित…”: मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने जारी किया संशोधित कार्यक्रम - November 10, 2026
- आगरा के मदिया कटरा में वक्फ संपत्ति के कथित सौदे पर अदालत का बड़ा एक्शन; पूर्व उपनिबंधक समेत 11 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश - November 10, 2026
- आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में रंगबाजो का नंगा नाच; नगला मोहनलाल में दो घरों पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, सीसीटीवी फुटेज और धमकी भरा ऑडियो वायरल - November 10, 2026