आगरा: जी-20 देशों के प्रतिनिधियों के स्वागत सत्कार के लिए शनिवार रात आगरा किले में अविस्मरणीय सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न हुए। मेहमानों के स्वागत में किले को सतरंगी लाइटों से सजाया गया। लेजर शो में भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई दी। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कलाकारों ने सम्पूर्ण भारत के दर्शन विदेशी मेहमानों को कराए। इसके बाद अतः में लेजर, लाइट एंड साउंड शो देख मेहमान अभिभूत हो गए।

आपकों बताते चले कि जी-20 समिट के लिए आगरा आये विदेशी मेहमानों के आगरा किले के भ्रमण के कार्यक्रम था और इसी दौरान उनके लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया था। शनिवार को जी-20 समिट की बैठक होने के बाद लगभग 8 बजे करीब विदेशी मेहमान केंद्रीय राज्यमंत्री स्मृति ईरानी के साथ आगरा किला पहुँची। यहाँ पर एएसआई की ओर से सभी मेहमानों का शाही स्वागत किया गया। अंधेरा हो जाने के चलते विदेशी मेहमान आगरा किले का भ्रमण तो सही से नहीं कर सके लेकिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उनका मन मोह लिया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से विदेशी मेहमानों को सम्पूर्ण भारत की झलक दिखाई दी। बूमरो-बूमरो श्याम रंग बूमरो…गाने पर नृत्य कर कलाकारों ने कश्मीर से रू-ब-रू कराया तो पंजाब के भांगड़ा और गिद्दा ने विदेशी मेहमानों के साथ ही अन्य लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में कठपुतली डांस का बेहतरीन डांस भी देखने को मिला। किले के दीवाने-ए-आम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। यहां मेहमानों की शाम सुर तान से सज गई।

इसके बाद अंत में लेजर, लाइट एंड साउंड शो का आयोजन किया गया। चारो ओर अंधेरे के बीच आयोजित लाइट एंड साउंड शो हुआ। इसके माध्यम से भारत की उपलब्धि और भारत के इतिहास धार्मिक संस्कृति को दिखाया गया। ऐसा लग रहा था कि संजीव होकर चीजे बाहर आ रही है। इसे देख कर विदेशी मेहमान अभिभूत हो गए।
पुलिस ने कुछ ही देर में खोजा महिला का मोबाइल
आगरा किले में विशेष कार्यक्रम के मौके पर अतिथियों में शामिल एक महिला का मोबाइल फोन कहीं खो गया। इसकी सूचना पुलिस को मिली तो वह मोबाइल खोजने में जुट गई। पुलिस ने कुछ ही देर में उसका खोया हुआ मोबाइल ढूंढकर उसे वापस कर दिया। इस पर महिला ने आगरा पुलिस की प्रशंसा की।
- यूपी में SSR की तारीखों में बदलाव: “कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम जुड़ने से न रहे वंचित…”: मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने जारी किया संशोधित कार्यक्रम - November 10, 2026
- आगरा के मदिया कटरा में वक्फ संपत्ति के कथित सौदे पर अदालत का बड़ा एक्शन; पूर्व उपनिबंधक समेत 11 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश - November 10, 2026
- आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में रंगबाजो का नंगा नाच; नगला मोहनलाल में दो घरों पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, सीसीटीवी फुटेज और धमकी भरा ऑडियो वायरल - November 10, 2026