Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। भारत छोड़ो आंदोलन के 78 वर्ष बाद कन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा चीन भारत छोड़ो के नारे के साथ राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत की गयी। यह अभियान देश विदेश के 600 शहरों में एक साथ आयोजित किया गया है। इसी क्रम में शहर के होलीगेट पर चीनी उत्पादों के विरोध में कैट मथुरा इकाई द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया।
भारतीय सामान मेरा अभिमान लिखी तख्तियां लेकर की चीनी उत्पादों का बहिष्कार
कैट के स्थानीय पदाधिकारियों द्वारा पूर्णतः सामाजिक दूरी और सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए चीन को कड़ा संदेश देने वाली तख्तियां अपने हाथों में लेकर चीन के विरुद्ध नारेबाजी की। कैट के ब्रजप्रान्त संयोजक अमित जैन द्वारा इस अवसर पर जिला पदाधिकारियों की सहर्ष घोषणा करते हुए बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व की सहमति पर पूर्व भाजपा कोषाध्यक्ष व रामलीला सभा के पूर्व प्रधानमंत्री जुगल किशोर अग्रवाल को जिलाध्यक्ष, संजय कुमार बंसल को महामंत्री, दिनेश अग्रवाल सादाबाद वाले कोषाध्यक्ष, चैधरी विजय आर्य को मीडिया प्रभारी तथा प्रतिमा सिंह को महिला विंग का जिला संयोजक बनाया गया है। इस अवसर पर होली दरवाजा व्यवसायी समिति के अध्यक्ष मदन मोहन श्रीवास्तव, विजय अग्रवाल बंटा, संजय गोविल, हरनाम चैधरी, महेश काजू, पार्षद विजय शर्मा, नैना शुक्ला आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
- 25 साल से फरार चारा घोटाले का आरोपी सत्येंद्र कुमार लखनऊ से गिरफ्तार, नेपाल में छिपकर काट रहा था जिंदगी, रेलवे स्टेशन से CBI ने धर-दबोचा - October 24, 2026
- यूपी चुनाव 2027: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की घोषणा, जननीति भारत पार्टी लड़ेगी 403 सीटों पर, बोलीं “लक्ष्य जनता का राज” - October 24, 2026
- कन्नौज में अखिलेश का पुतला फूंकने पहुंचे हिन्दुस्तान आजाद मंच के अध्यक्ष मुकेश पाल देशबंधु की पिटाई, सपा नेत्री ने जड़े थप्पड़, समर्थक भागे - October 24, 2026