नई दिल्ली । संसद के बजट सत्र की कार्यवाही के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे भी चर्चा में रहे। धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस के दौरान खरगे का मफलर काफी चर्चा में था। भाजपा नेताओं ने खरगे के मफलर को लेकर उनकी आलोचना की।
भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने आरोप लगाया है कि खरगे ने जो मफलर पहना था उसकी कीमत 56 हजार रुपए है। उन्होंने मफलर की कीमत का एक स्क्रीनशॉट भी ट्वीट किया है। पूनावाला ने पीएम मोदी की फोटो भी ट्वीट की है। इस फोटो में पीएम प्लास्टिक की रिसाइकल बोतलों से बनी जैकेट पहने दिख रहे हैं।
पूनावाला ने लिखा कि टेस्ट अपना-अपना, मैसेज अपना-अपना। दरअसल, खरगे ने अदाणी मुद्दे पर पीएम की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए उन्हें मौनी बाबा तक कह डाला। इस पर राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी उनके कद के अनुरूप नहीं है। खरगे के आरोपों पर पीयूष गोयल भी हमलावर दिखे। पीयूष गोयल ने खरगे से कहा कि वह निराधार आरोप लगा रहे हैं।
उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि आपके पहने हुए लुई विटॉन मफलर की जेपीसी जांच कराऊं? राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान खरगे और सभापति धनखड़ के बीच लंबी नोकझोंक हुई। खरगे ने कहा कि मैं पीएम से पूछना चाहता हूं कि आप इतने शांत क्यों हैं। आप हर दूसरे व्यक्ति को डराते हैं, आप उद्योगपतियों को क्यों नहीं डरा रहे हैं?
उन्होंने कहा कि नफरत फैलाने वाले लोग, अगर पीएम ने उन पर नजर उठाई तो वे यह सोचकर बैठ जाएंगे कि मुझे इस बार टिकट नहीं मिलेगा, लेकिन आज उन्होंने चुप रहना चुना है। वह मौनी बाबा बन गए हैं।
- Agra News: पंचेश्वर महादेव मंदिर में गूंजेंगे भागवत के स्वर, 1 जून से शुरू होगा सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव - May 30, 2026
- यूपी में खाकी अपने घर में ही असुरक्षित, महिला दरोगा का ससुर पर दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, पति व ससुरालियों पर जहर खिलाने और जानलेवा हमले का दावा - May 29, 2026
- यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: योगी सरकार ने किए कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले, प्रयागराज और मिर्जापुर समेत कई जिलों के बदले अधिकारी - May 29, 2026