Agra (Uttar Pradesh, India)। राष्ट्रीय वंचित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार यादव मध्य प्रदेश के बाद उत्तर प्रदेश का दौरा शुरू कर रहे हैं। इस क्रम में वे 10 अगस्त, 2020 को आगरा में रहेंगे। यहां पार्टी के महिला मोर्चा के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।
यहां है पार्टी कार्यालय
यह जानकारी राष्ट्रीय वंचित पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दिनेश गौड़ ने दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार यादव इस समय मध्य प्रदेश के सघन दौरे पर हैं। चम्बल संभाल का दौरा करते हुए वे उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर रहे हैं। 10 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे आगरा में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। लॉकडाउन के कारण उद्घाटन कार्यक्रम टल गया था। पार्टी कार्यालय एमआईजी-ए-106, शास्त्रीपुरम, सिकंदरा, आगरा में स्थापित किया गया है। यहां महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा का कार्यालय है। साथ ही राष्ट्रीय महासचिव का शिविर कार्यालय भी है।
कोरोना के कारण सीमित संख्या
उन्होंने कहा कि कोरोना काल में पार्टी कार्यालय में बहुत सीमित संख्या में लोग बुलाए गए हैं। सामाजिक दूरी और पूरी सुरक्षा के साथ कार्यक्रम किया जाएगा। भीड़ होने पर कोरोना संक्रमण का खतरा हो सकता है। उन्होंने आमंत्रित अतिथियों से आग्रह किया है कि वे मास्क पहनें। सामाजिक दूरी का पालन करें।
मध्य प्रदेश पर ध्यान केन्द्रित
श्री गौड़ ने बताया कि पार्टी ने इस समय मध्य प्रदेश में विधानसभा की 24 सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव पर ध्यान केन्द्रित किया है। इस निमित्त पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार यादव सघन दौरा कर रहे हैं। उन्होंने प्रत्याशी भी तय कर दिए हैं, जिनकी घोषणा शीघ्र ही की जाएगी। उन्होँने कहा कि हमारी पार्टी में सेवभावी लोग हैं। हमने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया है। हमारे साथ वही जुड़ सकता है, जो सेवाभावी हो।
वंचित ही दलित
राष्ट्रीय महासचिव दिनेश गौड़ ने बताया कि हमारी पार्टी के लिए वंचित ही दलित है। जाति विशेष से कोई दलित नहीं होता है। अगर कथित उच्च जाति का कोई व्यक्ति वंचित है तो वह भी दलित की श्रेणी में आता है। इन सबके उत्थान के लक्ष्य के साथ पार्टी आगे बढ़ रही है।
- किताबों के नाम पर ‘कमीशन का खेल’ — अभिभावकों का फूटा गुस्सा, पापा संस्था का बड़ा धमाका - March 22, 2026
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026