दोनो पार्टी मिलकर सर्व समाज को बांट रही है
आगरा । वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं राष्ट्रीय ब्रह्मण महासंघ के विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शिव शंकर मुदगल एडवोकेट ने कहा कि बीजेपी और एसपी मिलकर प्लानिंग के तहत ब्राह्मणों को बलि का बकरा बना रही है।
संघ प्रमुख मोहन भागवत जी का ब्राह्मण विरोधी बयान समाज को जाति, धर्म में तोड़ने की साज़िश है।
दूसरी नज़रों से देखें तो भागवत जी स्वामी प्रसाद के बयान पर मुहर लगा रहे हैं। यह कौन सी जुगलबंदी है भला, जबकि जाति व्यवस्था से ब्राह्मणों को क्या लेना देना, न ही कभी ब्राह्मण किसी जाति धर्म भेदभाव करते है।
अगर हिंदू में देखा जाए तो भगवान राम जी से लेकर भगवान कृष्ण के समय भी जाति व्यवस्था थी उसके लिए ब्रह्मण दोषी है क्या? अगर आज के समय में देखा जाए तो जाति वयवस्था हमारे संविधान में भी है फिर इसके लिए ब्राह्मणों को दोष क्यों!
आरएसएस प्रमुख का बयान ऐसे समय पर आया है जब स्वामी प्रसाद मौर्य रामायण को लेकर गलत तथ्य पेस कर के लोगो की आस्था से खिलवाड़ कर रहे है। जबकि आरएसएस खुद अपने आप को हिंदू धर्म का हितैषी बताता है जबकि क्या रामायण हिन्दू धर्म की आस्था नही है। उलटा ब्राह्मणों को दोष देकर वोट बैंक की राजनीति कर रहे है।
जब उनको लगने लगा की कही एससी और ओबीसी समाज को वोट बीजेपी से न चला जाए तो ब्राह्मणों को ही सारा दोष दे दिया। अब कहा है बीजेपी के ब्राह्मण नेता जो अपने आप को ब्राह्मणों का ठेकेदार सझते है।
अब समय आ गया है सिर्फ ब्राह्मणों को बल्कि सर्व समाज को बीजेपी और एसपी का पूर्ण रूप से बहिष्कार कर देना चाहिए और अपनी पुरानी पार्टी कांग्रेस का साथ देना चाहिए। कांग्रेस ने कभी जाति धर्म की राजनीति नही की और न ही किसी को जाति धर्म में बाटने का काम किया।
बीजेपी और एसपी सिर्फ जाति की राजनीति करने में लगे है इनका मकसद सिर्फ सत्ता पाना है ,यह कभी नही चाहते कि सर्व समाज मिलकर रहे। जबकि मुद्दा देश का विकास, युवाओं को रोजगार, बढ़ती मंहगाई, खाद्य पदार्थो की बढ़ती हुई कीमतें, रसोई गैस और डीजल पेट्रोल की कीमत सातवें आसमान पर है। लोगो को अपना घर चलाना मुस्किल हो गया है। इन मुद्दों पर बोलने के बजाय यह दोनों पार्टी जातियों में बांट कर 2024 के चुनाव में सत्ता पाने के ख्वाब पाले हुए है।
जाति धर्म की राजनीति से कभी न देश का भला होगा ना जनता का इसलिए अब दोनो पार्टी का 2024 में सर्व समाज को बहिस्कार कर देना चाहिए।
- उर्वशी रौतेला का एयरपोर्ट पर जलवा: 10 लाख के Dior सेट में दिखीं ग्लैमरस, फुटबॉल पर दिया चौंकाने वाला बयान - June 27, 2026
- एक लाख का इनामी शूटर संजय पुलिस मुठभेड़ में ढेर, लखनऊ के चर्चित बिल्डर संदीप सिंह हत्याकांड में थी तलाश - June 27, 2026
- आगरा नगर निगम के खिलाफ भाजपा पार्षद का नाला-केक प्रदर्शन, अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर कर कसा तंज - June 27, 2026