आगरा। जी-20 देशों के स्वागत के लिए आगरा शहर पूरी तरीके से तैयार हो रहा है। शहर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है वहीं जिन रास्तों से जी-20 समिट के दौरान आने वाले प्रतिनिधि गुजरने वाले हैं उन रास्तों को खूबसूरत बनाया जा रहा है। इस दौरान वॉल पेंटिंग की जा रही हैं। वहीं इन वॉल पेंटिंग में खासकर ब्रज की संस्कृति और धरोहर को उकेरा जा रहा है। इसके साथ ही ब्रज क्षेत्र का काशी कहे जाने वाले बटेश्वर मंदिर का चित्र ईदगाह रोड़ पर बनाए गया है। वहीं दीवारों पर आगरा के गुरुद्वारे और मंदिरों के चित्र बनाए गए हैं। हालांकि अब इन चित्रों का विरोध होने लगा है। हिंदूवादियों ने इन चित्रों पर कालिख पोत दी है।
हिंदूवादियों का आरोप है कि जिस तरह से दीवारों पर देवी-देवताओं और मंदिरों के चित्र बनाए जा रहे हैं। वहां तक ठीक है। लेकिन जब जी-20 समिट खत्म हो जाएगा तब इन चित्रों की देखभाल कौन करेगा ? खुलेआम लोग इनके ऊपर थूकने पेशाब करने और उनके पास खड़े होकर शराब पीएंगे। इससे धार्मिक भावनाएं आहत होंगी। बजरंग दल के नेता दिग्विजय तिवारी कहते हैं कि ईदगाह पर बटेश्वर मंदिर का चित्र बनाया गया है। जब मैं खुद वहां गया तब मैनें देखा कि पास में ही पेशाब घर है उस चित्र के पास में लोग पेशाब कर रहे थे। इसकारण हमने दीवारों पर कालिख पोत दी।
- यूपी में एमएलसी चुनाव को लेकर सियासी पारा गर्म: 23 अक्टूबर को 11 शिक्षक और स्नातक सीटों पर मतदान, भाजपा और सपा ने झोंकी पूरी ताकत - October 19, 2026
- आगरा के थाना एकता क्षेत्र में सनसनीखेज मामला, 100 फुटा रोड पर नंगे पैर और सहमी हालत में घूमती मिली दिल्ली की युवती - October 19, 2026
- हापुड़ में विज्ञापन को लेकर हुए विवाद में पत्रकार की पीट-पीटकर हत्या, आटा मिल के पास हुई वारदात से सनसनी - October 19, 2026