मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फ़तह अल-सिसी 24 जनवरी को भारत दौरे पर आ रहे हैं. अल-सिसी भारत के 74वें गणतंत्र दिवस 26 जनवरी पर मुख्य अतिथि भी हैं.
मिस्र की ओर से जारी बयान के अनुसार राष्ट्रपति के प्रतिनिधिमंडल में पांच मंत्री और कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे.
अल-सिसी दूसरी बार भारत दौरे पर आ रहे हैं. इससे पहले अक्टूबर 2015 में आए थे. ये पहली बार है जब मिस्र के राष्ट्रपति को भारत के गणतंत्र दिवस के लिए मुख्य अतिथि के तौर पर न्योता दिया गया है.
गणतंत्र दिवस पर मिस्र की सेना का एक बेड़ा भी परेड में शामिल किया जाएगा.
भारत और मिस्र के बीच कूटनीतिक संबंधों को भी 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं. इस साल जी-20 की अध्यक्षता कर रहे भारत ने समूह की बैठक के लिए भी मिस्र को ‘मेहमान देश’ के तौर पर बुलाया है.
भारत और मिस्र के बीच द्विपक्षीय कारोबार वित्त वर्ष 2021-22 के बीच 7.26 अरब डॉलर तक पहुंच गया. भारत, मिस्र को 3.74 अरब डॉलर का निर्यात और 3.53 अरब डॉलर का आयात करता है.
- यूपी में 100 करोड़ से अधिक के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की होगी थर्ड पार्टी क्वालिटी ऑडिट, योगी सरकार का बड़ा फैसला - August 25, 2026
- साबित करें या…अयोध्या में मछली भोज पर गरमाई यूपी की सियासत: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बीजेपी को दिया खुला चैलेंज - August 25, 2026
- प्याज-लहसुन के बिना बनी मछली वेज है या नॉन-वेज? मंत्री ओमप्रकाश राजभर के इस बयान से गरमाई यूपी की राजनीति - August 25, 2026