भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री आमिर अब्दुल्लाहियान से फ़ोन पर बात की है. एस. जयशंकर ने ये जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है.
एस. जयशंकर ने बताया है कि इस बातचीत के दौरान उन्होंने ईरान के सामने मालवाहक जहाज़ एमएससी एरीज़ पर सवार चालक दल के 17 भारतीय सदस्यों को रिहा करने की मांग की है.
जयशंकर ने इस फ़ोन कॉल के दौरान क्षेत्र के ताज़ा हालात, तनाव को और न बढ़ाने के महत्व, सब्र से काम लेने और तनाव को कूटनीति के ज़रिए कम करने पर भी चर्चा की.
ईरान ने शनिवार को इसराइली अरबपति कारोबारी से जुड़े मालवाहक जाहज को अपने क़ब्ज़े में ले लिया था. इसके चालक दल में भारतीय नाविक सवार हैं.
ईरान ने शनिवार देर रात इसराइल पर हवाई हमला कर दिया था. हालांकि ईरान की तरफ़ से दागे गए अधिकतर हमलावर ड्रोन और मिसाइलों को इसराइल ने अमेरिका की मदद से हवा में ही मार गिराया था.
इस घटनाक्रम के बाद से इसराइल और ईरान के बीच तनाव बड़ा हुआ है जिससे समूचे मध्य-पूर्व क्षेत्र में ख़तरा पैदा हो गया है.
भारत के इसराइल और ईरान दोनों देशों से क़रीबी रिश्ते हैं. भारत ने दोनों देशों से संयम बरतने की अपील की है.
-एजेंसी
- इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच का बड़ा फैसला: आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश को मिली बड़ी राहत, विजिलेंस जांच रद्द - September 18, 2026
- यूपी में बाढ़ और जलभराव पर गरमाई सियासत: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- “जब पानी में डूब गया है दीप तो दीया क्या जलाए कोई” - September 18, 2026
- यूपी चुनाव 2027 से पहले बीजेपी का संगठनात्मक फेरबदल: प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रकोष्ठ और सोशल मीडिया टीम के 13 नए पदाधिकारियों के नामों का किया ऐलान - September 18, 2026