आगरा: G-20 समिट को लेकर आगरा शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की कवायदें तेजी के साथ चल रही है। समिट में भाग लेने के लिए आगरा आने वाले g 20 देशों के प्रतिनिधि और राष्ट्र अध्यक्ष जिस रूट से होकर गुजरेंगे, उसे इस तरह का बनाने की कवायद की जा रही है जिससे आगरा से यूपी और इस देश की ब्रांडिंग हो सके। डेलीगेट्स आगरा से सुंदरता और स्वच्छता की एक बेहतर छवि यहाँ से लेकर जाए। जी 20 को लेकर जो भी शहर में विकास कार्य किए जा रहे है, उन पर केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल निगाह बनाए हुए हैं।
तीन होटलों में रुकेगा डेलिगेशन
केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने G20 को लेकर मून ब्रेकिंग ने खास वार्ता की। केंद्रीय राज्य मंत्री ने बताया कि G 20 समिट भारत में हो रहा है और उसकी कुछ बैठक आगरा में भी होनी है। यह भारत और आगरा दोनों के लिए ही बड़ी उपलब्धि है। G-20 के जो भी डेलीगेट्स आगरा आएंगे, वह शहर के प्रमुख 3 होटलों में रुकेंगे। उनकी सुरक्षा का भी पूरा इंतजाम रहेगा। इसके लिए जिला और पुलिस प्रशासन से भी वार्ता हो गई है।
वसुधैव कुटुम्बकम् थीम पर सजेगा पूरा रूट
केंद्रीय राज्य मंत्री ने बताया कि G-20 समिट की बैठक में भाग लेने के लिए डेलिगेशन में जो प्रतिनिधि आएंगे। वह ऐतिहासिक स्मारकों का भ्रमण जरूर करेंगे। इसलिए आगरा एयरपोर्ट से लेकर होटल और ऐतिहासिक भ्रमण वाले जितने रूट हैं, उन्हें वसुधैव कुटुम्बकम् थीम पर सजाया जाएगा। इस रूट पर जो भी डिवाइडर खराब है उन्हें दुरुस्त किया जा रहा है। बाउंड्री दीवार और डिविडेंड को वॉल पेंटिंग से सुंदर और आकर्षित बनाया जाएगा।
जगह जगह होंगे कल्चरल प्रोग्राम
केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने बताया कि g20 सम्मिट में भाग लेने के लिए जो भी डेलीगेट आएंगे उनका जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। भारतीय संस्कृति से उन्हें रूबरू कराने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे, साथ ही इन कार्यक्रम के माध्यम से ही उनका स्वागत सत्कार भी होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों को कराने का मुख्य उद्देश्य सेलीगेट्स को भारतीय संस्कृति से भी रूबरू कराना है।
10, 11 और 12 फरवरी को कार्यक्रम
G-20 समिट को लेकर डेलीगेट्स 10 11 और 12 फरवरी को आगरा आएंगे। इसकी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस ताज कन्वेंशन सेंटर में भी आयोजित की गई है। इसकी जानकारी एडीएम सिटी अंजनी कुमार ने दी।
शहर को 8 जोनों में किया विभाजित
एडीएम सिटी अंजनी कुमार ने बताया कि g20 समिट को लेकर सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया गया है। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से शहर को 8 जोनों में डिवाइड किया है। भारी संख्या में वीआईपी रूट, ऐतिहासिक स्मारकों व होटलों के आसपास पुलिस बल तैनात किया जाएगा, साथ ही सीसीटीवी कैमरे से भी नजरें रखी जाएंगी।
Related
- Tanya Mittal पहुंचीं Shatam Jeeva, Jhansi के 100 एकड़ के आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र में, क्या है खास? - September 12, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026