नई दिल्ली। परीक्षा पे चर्चा, पीपीसी 2023 प्रोगाम में शामिल होने के इच्छुक छात्र-छात्राएं, पैरेंट्स और टीचर सबके लिए अहम अपडेट है। पीएम मोदी के साथ संवाद करने का मौका अभी है। अब ऐसे में, जो भी स्टूडेंट्स, अभिभावक और शिक्षक इस प्रोगाम का हिस्सा बनना चाहते हैं तो वे अप्लाई कर सकते हैं। दरअसल, शिक्षा मंत्रालय ने पीपीसी 2023 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।
बढ़ाई गई डेट के अनुसार, अब पीपीसी 2023 में भाग लेने के लिए अब 27 जनवरी, 2023 तक का मौका है। आवेदन करने क लिए आधिकारिक वेबसाइट innovateindia.mygov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। लास्ट डेट बीतने के बाद कोई एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
शिक्षा मंत्रालय ने परीक्षा पे चर्चा लास्ट डेट की पंजीकरण तिथि के संबंध में एक ट्वीट भी किया है। ट्वीट में लिखा है, “अगर आप चूक गए हैं तो कोई चिंता की बात नहीं है! #PPC2023 में भाग लेने की तिथि 27 जनवरी 2023 तक बढ़ा दी गई है। माननीय पीएम श्री @narendramodiion #ParikshaPeCharcha2023 से जुड़ें और आगामी परीक्षाओं में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें।
परीक्षा पे चर्चा रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट innovateindia.mygov.in पर जाना होगा। इसके बाद होमपेज पर परीक्षा पे चर्चा के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें। अब एक नया पेज खुलेगा, उस लिंक पर क्लिक करें जो “अभी भाग लें” कहता है। अब छात्र, शिक्षक और अभिभावक से अपना लॉगिन चुनें। अब लॉग इन करें और खुद को रजिस्टर करें। अब आवेदन पत्र भरें और इसे जमा करें। अब डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भों के लिए एक प्रिंटआउट लेकर रख लें।
- ’चलो गाँव की ओर’: बलदेव में कल सजेगा स्वास्थ्य का महाकुंभ; आगरा के दिग्गज डॉक्टर देंगे फ्री सेवाएँ - February 21, 2026
- Agra News: श्री माँ के जन्मोत्सव पर गूंजा दिव्यता का संदेश, श्री अरविंद सोसायटी ने शुरू किया ग्राम विकास और गर्भाधान संस्कार का संकल्प - February 21, 2026
- आगरा के ताज महोत्सव में ‘हेरिटेज’ का कायाकल्प: 5000 पुरानी बनारसी साड़ियों को नया लुक देंगे देश के दिग्गज डिजाइनर - February 21, 2026