चीनी सैनिकों के साथ तवांग में हुई भारतीय सेना की झड़प पर अमित शाह का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि ITBP के जवानों के रहते हुए मुझे यह सोचने की जरूरत नहीं की चीन LAC पर कुछ कर सकता है। ITBP के आवासीय एवं गैर आवासीय परिसर के उद्घाटन समारोह में गृह मंत्री अमित शाह ने ये बात कही।
एक इंच जमीन नहीं ले सकता कोई
शाह ने कहा कि ITBP सबसे दुर्गम क्षेत्र में काम करने वाला हमारा सुरक्षा बल है। उन्होंने कहा कि हम कल्पना ही नहीं कर सकते कि माइनस 42 डिग्री सेल्सियस तापमान में देश की सीमाओं की सुरक्षा करना कितना दृढ़ मनोबल होता है। शाह ने कहा कि जब हमारे ITBP जवान सीमा पर तैनात होते हैं तो किसी की भी हिम्मत नहीं है कि भारत की एक भी इंच का भी अतिक्रमण कर पाए।
विकास यात्रा में कानून-व्यवस्था अहम
आईटीबीपी के समारोह में गृह मंत्री ने कहा कि भारत की विकास यात्रा में कानून-व्यवस्था का अच्छा होना अहम है और BPR&D के अंतर्गत इसका रिसर्च बहुत अच्छे तरीके से हो ऐसे कुछ बदलाव हमने 3 साल में किए हैं जो अब परिणाम भी देने लगे हैं।
ITBP जवानों को हिमवीर कहना, पद्म विभूषण से बड़ा सम्मान
गृह मंत्री ने कहा कि भारत-चीन सीमा पर हमारे आईटीबीपी के जवान पहरा दे रहे हैं तो किसी बात की कोई चिंता नहीं है। शाह ने कहा कि ITBP के जवानों की बहादुरी जगजाहिर है और इसलिए ही लोग उन्हें ‘हिमवीर’ कहते हैं, जो मेरे लिहाज से पद्म श्री और पद्म विभूषण से भी बड़ा है।
- टाइपकास्टिंग की दीवार तोड़ने वाली बॉलीवुड की 6 अभिनेत्रियां: तब्बू से लेकर कंगना रनौत तक ने हर किरदार में दिखाया नया अंदाज - October 20, 2026
- सन नियो के कलाकारों ने साझा किए दशहरे से जुड़े अपने अनुभव: सूरज प्रताप सिंह और गौरव बाजपेयी ने बताया उनके लिए क्यों खास है विजय पर्व - October 20, 2026
- दयालबाग में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया परम गुरु महाराज साहब का पावन भंडारा: धान की कटाई से लेकर प्रीतिभोज तक सेवा में जुटी रही संगत - October 20, 2026