Aga, Uttar Pradesh, India. शास्त्रीपुरम जनसेवा समिति आगरा (पंजीकृत) द्वारा ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 17 व 18 दिसम्बर, 2022 को होगा। विजेता टीम को 5100 रुपये और रनरअप टीम को 3100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके लिए टीमें आमंत्रित की गई है। टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए टूर्नामेंट प्रबंधक सुनील शर्मा से मोबाइल नम्बर 8077794270 पर संपर्क किया जा सकता है। टूर्नामेंट के समन्वय डॉ. लाखन सिंह हैं।
इस संबंध में समिति की बैठक में तय किया गया कि टूर्नामेंट का उद्घाटन 17 दिसम्बर को प्रातः 9 बजे समिति की अध्यक्ष एवं पार्षद मंजू वार्ष्णेय करेंगी। समापन 18 दिसम्बर को शाम चार बजे जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. सलोनी सिंह करेंगी। सभी मैच मंदबुद्धि संस्थान के निकट मैदान पर होंगे। व्यापर स्तर पर तैयारियां चल रही हैं।
बैठक में महासचिव डॉ. भानु प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह परमार, किशन सिंह चाहर, मनोज शर्मा, मुन्नालाल राजपूत, पवन लवानिया, रवीन्द्र वर्मा आदि मौजूद थे।
- मां पीतांबरा के जयकारों से गूंजी ताजनगरी: भव्य वेद यात्रा का पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत; 2151 कुंडीय महायज्ञ के लिए जनजागरण तेज - November 2, 2026
- यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव की आहट से पहले दल-बदल की राजनीति तेज: सपा-भाजपा में आवाजाही जारी; पश्चिमी यूपी में नए सियासी समीकरण की बिसात - November 2, 2026
- अपने वाले ठाकुर जी की एक भी फोटो देख लो, खड़े भी होते हैं तो तीन जगह से टेढ़े… टिप्पणी कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री: सपा बोली— “भाजपा के इशारे पर हो रही बयानबाजी” - November 2, 2026