आगरा: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर गुरुवार से आगरा में हैं। अपनी मां के 87वें जन्मदिन पर शशि थरूर उन्हें और अपनी बहन को ताजमहल और अन्य स्मारक दिखाने के लिए आए हैं। उन्होंने ताजमहल और आगरा किला का परिवार के साथ भ्रमण किया लेकिन इस दौरान वह मीडिया से दूर रहे।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर गुरुवार को आगरा आए थे। गुरुवार शाम को ही उन्होंने मां लिली थरूर और बहन स्मिता थरूर के साथ ताजमहल का दीदार किया। आज शुक्रवार को उनकी मां का 87वां जन्मदिन है। मां के जन्मदिन पर वह बहन स्मिता के साथ मां को आगरा किला दिखाने पहुंचे हैं। यहां से वे अन्य स्मारकों में भी गए।
शशि थरूर परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे हैं और उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और मीडिया से दूरी बना रखी है। हालांकि फैंस को वे पूरा महत्व दे रहे हैं और जो भी रिक्वेस्ट कर रहा है उसके साथ तस्वीरें खिंचवा रहे हैं।
ताजमहल भ्रमण के दौरान उन्होंने परिवार के साथ लगभग डेढ़ घंटा ताजमहल में बिताया। उन्होंने परिवार के साथ ताज को बेहद करीब से देखा और गाइड से ताजमहल के इतिहास की जानकारी भी ली। आज आगरा किला में भी दो घंटे से ज्यादा का समय बिताया है। शशि थरूर को देखकर अधिकांश साउथ इंडिया के पर्यटक उत्साहित होकर उनके साथ तस्वीरें खिंचवा रहे हैं।
शशि थरूर इस समय केरल के त्रिवेंद्रम से सांसद हैं। अभी हाल ही में उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था और हार गए थे। पूर्व में कांग्रेस सरकार में वो विदेश मंत्रालय और मानव संसाधन विकास मंत्रालय में राज्यमंत्री रह चुके हैं। सोशल मीडिया पर शशि थरूर काफी चर्चा में रहते हैं।
ताजमहल और आगरा किला भ्रमण के इन पलों को यादगार बनाने के लिए शशि थरूर और उनका परिवार कैमरे और मोबाइल में इन पलों को कैद कर रहे हैं जिससे मां के जन्मदिन से जुड़ी हुई, भ्रमण की यात्राएं हमेशा संजीव बनी रहे।
- उटंगन नदी में नहाने गया युवक गहरे पानी में डूबा: निबोहरा क्षेत्र के गांव नागर में मचा हड़कंप, गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन जारी - August 19, 2026
- आगरा के अछनेरा क्षेत्र में कुलदेवी मंदिर के पास युवक की गोली मारकर हत्या, चार दिन पहले ही आया था बहनोई के घर - August 19, 2026
- लविश्का के जीवन की नई सुबह: आरबीएसके योजना के तहत दिल के छेद का हुआ मुफ्त ऑपरेशन, परिवार में लौटी खुशियां - August 19, 2026