पुलिस ने बच्चा बरामद कर दो आरोपियों को पकड़ा
Agra, Uttar Pradesh, India. जिले के पिढ़ौरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह नकली इंस्पेक्टर ने स्कूल वैन काे चेकिंग के बहाने रोक लिया। उसमें सवार एक सात वर्षीय छात्र को अगवा कर लिया। उसे अपनी गाड़ी में बैठा लिया, जिसे साथी लेकर भाग निकले। इधर, बच्चों के शोर मचाने पर राहगीरों और ग्रामीणों ने घेराबंदी कर नकली इंस्पेक्टर समेत दो को दबोच लिया। पुलिस की पूछताछ में मामला पति-पत्नी के विवाद का निकला। अगवा बच्चे का पिता नकली इंस्पेक्टर को लेकर आया था। पुलिस ने बच्चा बरामद कर एक आरोपी पकड़ लिया है।
घटना आज शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे की है। पिढ़ौरा के गांव गढ़ी रामचंद्र सैनी निवासी विनीता सिकरवार का सात वर्षीय पुत्र रेदान वैन से स्कूल जा रहा था। वह पिढ़ौरा के गोपालपुरा के एक स्कूल में पढ़ता है। स्कूल से करीब एक किलोमीटर पहले एक इंस्पेक्टर और उसके साथ कुछ लोगों ने वैन को चेकिंग के नाम पर रोक लिया। इंस्पेक्टर बने व्यक्ति ने वैन में सवार रेदान को जबरन उतार लिया। उसे अपने साथ लाई गाड़ी में बैठाने लगे। यह देख बच्चों और वैन चालक ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिससे आसपास के ग्रामीण और राहगीर वहां जुट गए।
लोगों ने इंस्पेक्टर बने व्यक्ति और उसके साथियों को घेर लिया। तब तक गाड़ी में सवार लोग बच्चे को लेकर वहां से भाग निकले। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर नकली इंस्पेक्टर समेत दो लोगों को दबोच लिया। बच्चे की अपहरण की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पूछताछ करने पर एक आरोपी ने अपना नाम सौरभ सिंह निवासी सिकंदरा बताया।
पुलिस पूछताछ में पता चला कि सौरभ की शादी विनीता सिकरवार से आठ वर्ष पहले हुई थी। दोनों के बीच परिवार न्यायालय में मामला चल रहा है। सात वर्षीय रेदान मां के पास रहता है। सौरभ बच्चे को अपने साथ ले जाना चाहता था। उसने ही नकली इंस्पेक्टर के साथ स्कूल वैन चेकिंग के नाम पर बच्चे को ले जाने की योजना बनाई थी। पुलिस ने बच्चे की बरामदगी कर ली।
- आगरा में सर्दी की दस्तक के बाद भी डेंगू का खतरा बरकरार; 4 नए मरीज मिले, दो बच्चे भी शामिल - November 13, 2026
- आगरा के बुद्ध पार्क में 14 नवंबर को ‘बुद्ध वंदना’ एवं ड्रोन से हवाई पुष्प वर्षा; सामाजिक समरसता का दिया जाएगा संदेश - November 13, 2026
- आगरा में गणपति के आगमन के साथ ऐतिहासिक श्रीकृष्ण लीला महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत - November 13, 2026