Hathras (Uttar Pradesh, India) । 11 जुलाई से 31 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र , प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर परिवार कल्याण की सेवाएं निशुल्क दी जा रही हैं। इसके साथ-साथ कुछ नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर नए परिवार नियोजन साधन अंतरा इंजेक्शन एवं गर्भनिरोधक गोली छाया की शुरुआत की गई। इसी क्रम में शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऐहन में विधायक वीरेंद्र सिंह राणा के द्वारा फीता काटकर नए परिवार नियोजन साधनों का शुभारंभ किया गया। विधायक ने बताया कि समुदाय के लोगों को दो बच्चों के बाद में स्थाई साधन का प्रयोग करना चाहिए ताकि जनपद में जनसंख्या स्थिरता आ सके। वर्तमान में उपस्थित सुविधाओं को और सुदृढ़ कर जनसाधारण को स्वास्थ्य एवं अन्य सुविधाएं पहुंचाई जा सके। इस मौके पर विजय पाल लॉजिस्टिक मैनेजर, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर डॉ प्रशांत कुमार यादव उपस्थित थे।
जनंसख्या स्थिरता पखवाड़ा (11 जुलाई से 31 जुलाई) के दौरान गुरुवार को अंतराल दिवस आयोजित किया गया। पखवाड़े के तहत जनपद हाथरस के समस्त ब्लॉकों में अंतराल दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के मुरसान ब्लॉक के सब-सेंटर हतीसा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंदपा पर सर्वाधिक 93 अंतरा इंजेक्शन सेवा प्रदान की गई। जनपद के समस्त ब्लॉकों में मुरसान प्रथम स्थान पर है और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ में 52 अंतरा इंजेक्शन की सेवा प्रदान की गई सिकंदराराऊ दूसरे स्थान पर रहा।
इस अवसर पर मुरसान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ.एस.एस. भदौरिया, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर प्रशांत शर्मा और सिकंदराराउ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ विवेक यादव, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर मुकुल सिंह, ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर राम सिंह और विजय पाल सिंह जिला परिवार नियोजन एव लॉजिस्टिक प्रबन्धक, डीएफपीएस आशीष कुमार शर्मा व अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत परिवार नियोजन संबंधित साधनों का अब तक का वितरण –
आईयूसीडी-1033, पीपीआईयूसीडी- 359, अंतरा-793, निरोध – 37121, छाया गोली – 2525, माला-एन -4765, ईज़ी पिल्स -1549 परिवार नियोजन साधनों का वितरण किया गया। 23 जुलाई को अंतरा इंजेक्शन में प्रदेश में हाथरस की रैंकिंग तीसरी रही, पीपीआईयूसीडी में हाथरस की रैंकिंग 13वीं और आईयूसीडी में हाथरस की रैंकिंग 07वें स्थान पर थी।
- Les Jeux Premium en Direct avec Croupier au Spinaura Casino dans l’Hexagone - October 22, 2026
- Mijn Rit Door het JackWin Casino Spelaanbod Verkenner Rapport - October 21, 2026
- Where Fortune Meets Freedom for UK Players at EliteSpin Casino - October 20, 2026