आगरा शिक्षा और आईटी का हब बनेगा- CM योगी
आगरा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सोमवार को ताजनगरी को 487.67 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगातें दी। उन्होंने शहजादी मंडी स्थित तारघर मैदान में 88 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि प्रदेश सरकार आगरा को शिक्षा और आईटी का हब बनाएगी। उन्होंने कहा कि मार्च से पहले नई नीति आ जाएगी, जिसमें आगरा को आईटी पार्क का तोहफा दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि ताज ट्रिपेजियम जोन में आगरा को विशेष जोन का दर्जा मिलेगा, जिसमें कई सौगातें आईटी पार्क बनाने पर उद्यमियों को मिलेंगी। हजारों नौजवानों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले आगरा सबसे प्रदूषित शहरों में गिना जाता था। पांच वर्ष में प्रदेश की तस्वीर बदली है। मेट्रो का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। आगरा प्रधानमंत्री आवास योजना में देश में नंबर वन हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां म्यूजियम के नाम पर तमाशा बनाया जा रहा था। मुगल म्यूजियम बनाया जा रहा था। हमने छत्रपति शिवाजी के नाम पर बनवाया।

मुख्यमंत्री सोमवार दोपहर को राजकीय वायुयान से खेरिया हवाई अड्डे पर पहुंचे। यहां से पहले मैनपुरी गए। वहां चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद सीधे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पर मेयर नवीन जैन और भाजपा नेताओं ने सीएम योगी का स्वागत किया। उन्हें पुष्पमाला पहनाई और स्मृति चिन्ह भेंट किया। इसके बाद 88 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र सौंपे।
कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। एक स्कूल के बच्चे शरीर पर बॉडी पेंटिंग से योगी लिखा था। आई लव इंडिया जैसे टैटू बने थे। रंग-बिरंग परिधानों में कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं।
महिला कर्मचारी हुई बेहोश
मुख्यमंत्री के आने से पहले बरौली अहीर ब्लॉक की कर्मचारी मोनिका सिंह बेहोश हो गई। गेट नंबर 2 पर जब वह सेल्फ हेल्प ग्रुप के साथ प्रवेश कर रही थी तब वह बेहोश हो गई। उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए आधा घंटे तक एंबुलेंस का इंतजार करना पड़ा, लेकिन एंबुलेंस नहीं आई। ब्लॉक की गाड़ी मंगवा कर उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
- आगरा में सिस्टम की लापरवाही से सड़क के गड्ढे में दो घंटे फंसी रही एंबुलेंस: प्रसव में देरी के चलते जन्मी मृत बच्ची, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग - September 6, 2026
- जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ नया आध्यात्मिक रैप गीत ‘मैं ही कृष्ण, मैं ही राम’: अंशुल चौबे और देव-ऋषि के संगीत ने युवाओं में जगाई धार्मिक और सांस्कृतिक रुचि - September 6, 2026
- लड्डू गोपाल झूले में झूले, नंदोत्सव की खुशियों में झूमा श्री गिरिराज जी सेवा मंडल परिवार: फतेहाबाद रोड पर सजी ब्रज की संस्कृति की अद्भुत छटा - September 6, 2026