चूहे छोटे जानवर है इसलिए उत्तर प्रदेश पुलिस से नहीं डरते अगर बड़े जानवर होते तो पुलिस मुँह से ठांय-ठांय कर देती।
मथुरा: चूहे घरों में रखे कपडे खाते हैं सुना है, चूहे घरो में रखा खाना खा जाते हैं सुना है, चूहे थानों में रखी फाइल खा जाते हैं सुना है, लेकिन उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक नया तरह का रिकॉर्ड बनाया है, थाने में रखी 581 किलो गांजा चूहे खा गए कही सुना है?
खबर मथुरा ज़िले की है जहाँ पुलिस ने लिखित तौर पर अदालत में कहा है कि थाने में रखा गांजा चूहे खा गए।
खबर कुछ इस प्रकार है जिला मथुरा में स्थित शेरगढ़ और हाईवे थानों में 581 किलो गांजा रखा था, जिसमें शेरगढ़ पुलिस ने 386 किलो गांजा पकड़ा था। वहीँ वर्ष 2018 में हाईवे थाना पुलिस ने 195 किलो गांजा जब्त किया था।
गिरफ्त में लिए गांजे की खेप को सील मोहर लगाकर थानों के मालखाने में जमा करा दिया गया था। कुछ सील पैक गांजे और गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जिसके बाद आरोपियों का ट्रायल अदालत में चल रहा है।
अदालत ने शेरगढ़ और हाईवे थाना प्रभारियों से माल खाने में जमा गांजे के सील मोहर पैकटों को अदालत में प्रस्तुत किए जाने के आदेश दिए। जिसके बाद दोनों थाना प्रभारियों ने आदलत में पेश की गई रिपोर्ट में कहा है कि थानों के मालखानों में रखे गांजे को चूहे खा गए।
हास्यास्पद तो पुलिस का आगे का बयान है, उत्तर प्रदेश पुलिस ने अदालत में कहा है कि चूहों की संख्या को काबू करने और उनसे निपटने के लिए पुलिस खुद को असहाय महसूस कर रही है।
थानों में ऐसी कोई जगह नहीं है जहाँ माल को चूहों से बचाया जा सके। पुलिस आगे कहती है कि छोटा जानवर होने के कारण चूहों में पुलिस का कोई डर नहीं है।
- लायंस क्लब आकाश ने गौसेवा के लिए अर्पित किया 250 मन भूसा; फाउंड्री नगर की राधा-कृष्ण गौशाला में मासिक सेवा कार्य - November 20, 2026
- सर्व धर्म ख्वाजा मंदिर में 15वां सरिता ए इंसानियत दो दिवसीय आयोजन 28- 29 नवबंर 2026 को - November 20, 2026
- बल्केश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह: देवोत्थान एकादशी पर उमड़े श्रद्धालु - November 20, 2026