श्रद्धा मर्डर केस में बुधवार दोपहर एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है. ऐसा बताया जा रहा है कि श्रद्धा वालकर को आशंका थी कि आफ़ताब उसकी हत्या कर सकता है.
कॉल सेंटर में काम करने वालीं श्रद्धा वालकर ने साल 2020 में 23 नवंबर को महाराष्ट्र के पालघर ज़िले की पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा था कि ‘आफ़ताब मुझे मार कर, काट कर फेंक देगा.’
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ पालघर पुलिस विभाग के अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी है. श्रद्धा वालकर पालघर की ही रहने वाली थीं.
श्रद्धा ने तुलिंज पुलिस स्टेशन में दी अपनी शिकायत में लिखा था, “आफ़ताब मेरे साथ ग़लत व्यवहार करने के साथ-साथ मुझे पीटता है. आज उसने मेरा गला दबाकर मुझे मारने की कोशिश की. उसने मुझे धमकाया है कि वह मुझे काट कर फेंक देगा.”
उन्होंने शिकायत में ये भी लिखा था कि आफ़ताब उसे पिछले छह महीने से पीट रहा था, लेकिन उसकी पुलिस के पास जाने की हिम्मत नहीं हुई क्योंकि आफ़ताब ने ऐसा कुछ भी करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी.
श्रद्धा ने इस शिकायत में ये भी लिखा था, “आफ़ताब के घरवालों को पता है कि वो मुझे पीटता है और उसने मुझे मारने की कोशिश की है.”
आफ़ताब पूनावाला ने साल 2022 के मई महीने में कथित रूप से श्रद्धा वालकर की हत्या कर दी थी.
दिल्ली पुलिस के मुताबिक हत्या करने के बाद आफ़ताब ने श्रद्धा के शव के टुकड़े कर अलग-अलग जगह फेंके.
इस मामले में दिल्ली पुलिस की कई टीमें जांच कर रही हैं. मृतका के शरीर के टुकड़े जंगलों से लेकर झीलों में तलाशने की कोशिश की जा रही है.
दिल्ली पुलिस ने अब तक इस मामले में हत्या करने में इस्तेमाल हुए हथियार या किसी अन्य बड़े सबूत को मिलने की सूचना नहीं दी है.
फॉरेंसिक टीम भी इस मामले में सबूत जुटाने में दिक्कतों का सामना कर रही है.
- टाइपकास्टिंग की दीवार तोड़ने वाली बॉलीवुड की 6 अभिनेत्रियां: तब्बू से लेकर कंगना रनौत तक ने हर किरदार में दिखाया नया अंदाज - October 20, 2026
- सन नियो के कलाकारों ने साझा किए दशहरे से जुड़े अपने अनुभव: सूरज प्रताप सिंह और गौरव बाजपेयी ने बताया उनके लिए क्यों खास है विजय पर्व - October 20, 2026
- दयालबाग में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया परम गुरु महाराज साहब का पावन भंडारा: धान की कटाई से लेकर प्रीतिभोज तक सेवा में जुटी रही संगत - October 20, 2026