दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में बुधवार सुबह करीब 2 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. भूकंप का केन्द्र नेपाल में था जहां रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.3 थी.
नेपाल के डोटी ज़िले की मुख्य जिला अधिकारी कल्पना श्रेष्ठा ने बताया है कि ज़िले में भूकंप के कारण एक मकान गिर गया, इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और पांच लोग ज़ख़्मी हुए हैं.
दिल्ली एनसीआर में लगभग 20 सेकेंड तक भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए गए.
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार 9 नवंबर की देर रात 1 बजकर 57 मिनट और 24 सेकेंड पर भूकंप आया. इसका केंद्र 10 किलोमीटर गहरा था.
दिल्ली में इस भूकंप के कारण आए झटके काफ़ी तेज़ थे. कई इलाकों में लोग देर रात घरों से बाहर निकल गए.
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- विश्व हृदय दिवस पर आगरा में शिक्षकों का अनूठा सेवा अभियान, जानिए क्या किया - September 29, 2026
- श्री रामलीला महोत्सव: “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”… तलवार लहराकर और अट्टहास के साथ गरजा दशानन, आगरा में निकली लंकापति रावण की भव्य शाही सवारी - September 29, 2026
- भाजपा में कुछ ‘पहिये’ खुद को समझने लगे हैं स्टीयरिंग…सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए सहयोगी दलों पर कसा तंज - September 29, 2026