एक मुकेश अंबानी या एक गौतम अडानी नहीं बल्कि देश को 10 हज़ार अंबानी और 20 हज़ार अडानी की ज़रूरत है, तभी भारत तरक्की कर पाएगा. ये बात जी20 शेरपा और नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत ने कही है.
कांत ने जी-20 की अपनी प्रेसीडेंसी को व्यवसायों के साथ बातचीत करने और वैश्विक सप्लाई-चेन का एक अभिन्न हिस्सा बनने का एक बड़ा अवसर बताया.
नई दिल्ली में एक सेशन के दौरान अमिताभ कांत ने कहा, “आपको जी-20 के अवसर का इस्तेमाल कर अपने संबंधित क्षेत्र में सबसे बड़ा बनने की कोशिश करनी चाहिए. यह अवसर आपको फिर कभी नहीं मिलेगा.” उन्होंने भारत के लिए चुनौतियों के बारे में भी बात की.
उन्होंने कहा, “यदि भारत को तीन दशकों के लिए 9 से 10 प्रतिशत की दर से विकास करना है, तो हमें हर साल 30 से 40 प्रतिशत की दर से विकास करना होगा. यही भारत के लिए चुनौती है. निजी क्षेत्रों के विकसित किए बिना ये नहीं हो पाएगा, एक बुनियादी बात हमें ये समझनी चाहिए कि जी20 केवल सरकार के लिए नहीं, जब तक आप नहीं बढ़ेंगे और समृद्ध नहीं होंगे, भारत समृद्ध नहीं होगा.”
- डॉक्टर अरुण चाइल्ड हॉस्पिटल आगरा के 25 साल: मुफ्त शिविर में उपहार और इलाज पाकर बच्चे खिलखिलाए, गोष्ठी में अभिभावकों को जरूरी सीख - April 25, 2026
- डॉ. अरुण चाइल्ड हॉस्पिटल आगरा के 25 वर्ष पूर्ण, 25 अप्रैल को निशुल्क बाल रोग शिविर, यहां कराओ पंजीकरण - April 23, 2026
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026