तिरुपति देवस्थानम ट्रस्ट ने तिरुपति मंदिर की संपत्ति घोषित कर बताया 10 टन सोना, 53 सौ करोड़ रुपये बैंकों में, 15 हज़ार करोड़ से अधिक नकदी,
तिरुमला-तिरुपति देवस्थानम ट्रस्ट ने प्रेस रिलीज़ जारी कर बताया है कि उसके पास 10.3 टन सोना और बैंकों में 5,300 करोड़ रुपये जमा हैं. इसके साथ ही तिरुमला-तिरुपति देवस्थानम के पास 15,938 करोड़ रुपये की नकदी भी है.
तिरुपति मंदिर का प्रबंधन करने वाले तिरुमला-तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) ने श्वेत पत्र जारी कर अपनी संपत्ति की घोषणा की है.
टीटीडी के मुताबिक उसकी कुल संपत्ति 2.26 लाख करोड़ रुपये की है.
2019 में अलग-अलग बैंकों में इसकी 13,025 करोड़ रुपये की फिक्स्ड डिपोजिट थी, जो अब बढ़ कर 15,938 करोड़ रुपये की हो गई है.
यानी पिछले तीन साल के दौरान इस निवेश में 2,900 करोड़ रुपये का इजाफ़ा हुआ है.
- आगरा में तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से 7 माह के मासूम की मौत, मां गंभीर घायल; परिवार में पसरा मातम - November 24, 2026
- आगरा में दीवानी कचहरी में नौकरी लगवाने के नाम पर 3 लाख रुपये की ठगी: शैक्षिक प्रमाणपत्र व चेक भी हड़पे, चार आरोपियों पर एफआईआर दर्ज - November 24, 2026
- आगरा के भावना क्लार्क्स इन में केक मिक्सिंग सेरेमनी: ड्राई फ्रूट्स, नट्स और कैंडिड फ्रूट्स के साथ क्रिसमस की तैयारियों का आगाज - November 24, 2026