Agra (Uttar Pradesh, India)। सीबीएसई (Central Board of Secondary Education) का परीक्षा परिणाम आया तो Prelude Public school में खुशियां बिखर गईं। शतप्रतिशत परिणाम रहने पर स्कूल में कक्षा 10 के विद्यार्थियों को बुलाया गया। उन्हें मिठाई खिलाई गई। विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया गया। विद्यार्थियों ने खूब मस्ती की। अपना सफलता के लिए स्कूल को श्रेय दिया।
मुश्किल नहीं है कुछ भी गर ठान लीजिए
इस मौके पर स्कूल के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता Dr shushil gupta ने कहा कि अपना सपना पूरा करने के लिए जुट जाएं। हमारे समय में मौके कम थे। आज बहुत मौके हैं। बस एक ही लक्ष्य कि सपना पूरा करना है। इसके लिए अध्ययन करना होगा। उन्होंने कहा- मुश्किल नहीं है कुछ भी गर ठान लीजिए। इसलिए लक्ष्य तय कर लें और जब तक प्राप्त न हो जाए, चैन से न बैठें।

ये हैं श्रेष्ठ विद्यार्थी
प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई की कक्षा दस की बोर्ड परीक्षा में शानदार सफलता अर्जित की। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में सत्र 2019-20 में 95 विद्यार्थी 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए। 10वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा। 14 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक, 80 से 90% अंक 29 विद्यार्थियों ने तथा 70 से 80% अंक 17 विद्यार्थियों ने प्राप्त किए। देव गर्ग 95.8% स्कूल मै प्रथम, वृंदा बंसल 95.6% ने द्व्तीय तथा कोठापल्ली प्रमादेश 95% तृतीय स्थान पाकर शीर्ष स्थान पर रहे।

शत प्रतिशत तक अंक
राधिका गुप्ता 99% इंग्लिश, राधिका गुप्ता 97% हिंदी अ, चिराग मित्तल 94% हिंदी ब, निश्चल गुप्ता 100% स्टैण्डर्ड मैथमैटिक्स, चिराग मित्तल 93% बेसिक मैथमेटिक्स, कोठापल्ली प्रमादेश 98% साइंस, देव गर्ग 100% सोशल साइंस, देव गर्ग, मेधा अग्रवाल, निश्चल गुप्ता, राधिका गुप्ता, वृंदा बंसल, ईशा चौधरी एवं देवांश चोकर 99% कंप्यूटर एप्लीकेशन मे अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया l

शुभकामनाएं दीं
छात्रों ने परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करके विद्यालय का गौरव बढ़ाया। छात्रों के परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने पर विद्यालय के निदेशकगण डॉ. सुशील गुप्ता, श्याम बंसल, प्रधानाचार्या श्रीमती याचना चावला तथा शैक्षणिक समन्विका श्रीमती रूपा प्रकाश ने छात्रों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
- Where Fortune Meets Freedom for UK Players at EliteSpin Casino - October 20, 2026
- Casino LuckyHills – Idéal pour les nouveaux joueurs et les joueurs expérimentés au Canada - October 19, 2026
- Gransino Casino – Live Casino Features and The Experience in Spain - October 18, 2026