New Delhi (Capital of India)। रविवार को बहुजन सशक्तिकरण संघ की वेबिनार सीरीज “बहुजन ब्रेन स्टोर्म” का आयोजन किया गया। इसमें बेरोजगारी की समस्या पर चर्चा की गई। सेमिनार की आयोजक डॉ. जयश्री ने कहा कि बेरोजगारी की समस्या से अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ रहा है। सुझाव दिया गया कि विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के कई अवसर हैं। खेल से भी रोजगार मिलता है। ट्रेनिंग लेकर रोजगार पा सकते हैं।
क्या कहते हैं वक्ता
डॉ लक्ष्मण यादव लंबे समय से बेरोजगारी की समस्या पर काम कर रहे हैं और दिल्ली विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हैं। उन्होंने अपने निजी अनुभवों के द्वारा बेरोजगारी की समस्या को समझाया। आंकड़ों के आधार पर इस समस्या पर बात की। डॉक्टर चित्रसेन द्वारा वेबिनार में जुड़े हुए सभी लोगों को यह बताया गया कि किस प्रकार वे अपना विकास करके स्वरोजगार के अवसर तलाश सकते हैं। डॉक्टर बीपी अशोक द्वारा यह बताया गया कि विशिष्ट प्रशिक्षण प्राप्त कर अलग-अलग रोजगार में लोग जा सकते हैं।
डिग्री की जगह योग्यता को बढ़ाएं
इस वेबिनार का संचालन करते हुए डॉक्टर जयश्री द्वारा बेरोजगारी के विभिन्न पहलुओं, कारणों तथा इससे होने वाले प्रभावों पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने बताया कि हमारे देश में डिग्रियों को बहुत ज्यादा महत्ता दी जाती है जबकि आपकी काबिलियत का महत्त्व अधिक है। यह बहुत जरूरी है कि हम अपनी डिग्रियों को बढ़ाने की जगह अपनी काबिलियत को बढ़ाने की कोशिश करें।
इस ओर भी ध्यान दें
इस सेमिनार में सभी वक्ताओं द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों के बारे में बात करते हुए लोगों को जानकारी दी गई कि बहुत सारे फील्ड, अब ऐसे हैं जिस में भी नौकरी की तलाश कर सकते हैं। जिसमें वह स्वरोजगार पैदा कर सकते हैं। मुख्य रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, इनडिफरेंट लैंग्वेजेस, इंग्लिश स्पीकिंग आदि पर जोर दिया गया। इसके साथ ही रिवर राफ्टिंग, रॉक क्लाइंबिंग, माउंटेन क्लाइंबिंग, इस तरीके के एडवेंचर्स गेम की तरफ भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया गया। यदि वे इन सारे कोर्सेज में भी चाहें तो खेल में खुद को ट्रेन्ड करके और लोगों को ट्रेनिंग देंगे तो इस तरीके से स्वरोजगार के मौके मिलेंगे।
ये रहे शामिल
इस वेबिनार में मुख्य रूप से एडीजी प्रयागराज जोन प्रेम प्रकाश, एडवोकेट सीमांत गौतम, मदन ओमराय, नागराज भारती, वीपी सिंह,शुभम तिवारी, उमेश यादव, प्रीति पांडे, पूजा पांडे, कमला वर्मा, डॉ. वीरेंद्र, बाबर अशरफ, नवीन गौतम आदि सम्मलित थे।
- Parhaat nettikasinot 2026: Luotettavuus ja bonusten arviointi - June 16, 2026
- Past Win Records and Big Payouts in Big Bass Bonanza Machine for United Kingdom - June 16, 2026
- Gioca dal vivo e vinci subito in Italia su Golisimo Casino - June 15, 2026