अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह स्टारर ‘थैंक गॉड’ की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। ये मूवी जल्द ही थियेटर में रिलीज होने वाली है, लेकिन इससे पहले ही विवादों में घिर गई है। जब फिल्म का ट्रेलर आया था, तभी सोशल मीडिया पर इसका विरोध शुरू हो गया था। ये कुवैत में बैन हो चुकी है। कर्नाटक में भी फिल्म का जमकर विरोध हुआ। अब खबर आ रही है कि मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर से इस मूवी को बैन करवाने की मांग की है।
एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी नेता और शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने अनुराग ठाकुर को एक लेटर लिखा है। इसमें दावा किया है कि अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘थैंक गॉड’ में भगवान के रूप को गलत तरीके से दिखाया गया है इसलिए उन्होंने फिल्म को बैन करने की मांग की है।
सोशल मीडिया पर बायकॉट हुआ था शुरू
‘थैंक गॉड’ फिल्म का ट्रेलर 9 सितंबर को रिलीज किया गया था, इसी दिन ट्विटर पर #BoycottThankGod ट्रेंड होने लगा था। यूजर्स ने आरोप लगाया कि फिल्म में भगवान चित्रगुप्त का अपमान किया गया है। लोगों ने फिल्म के मेकर्स पर हिंदू धर्म का अपमान करने का आरोप लगाया और फिल्म का जमकर विरोध किया।
कुवैत में नहीं रिलीज होगी मूवी
इसके बाद इंदर कुमार के डायरेक्शन में बनी इस मूवी को कुवैत के सेंसर बोर्ड ने पास नहीं किया। यानी अब वहां पर फिल्म रिलीज नहीं हो पाएगी। दरअसल, फिल्म में सिद्धार्थ आम इंसान की भूमिका में हैं जिसकी रोड एक्सीडेंट में मौत हो जाती है। फिर भगवान चित्रगुप्त के रूप में अजय देवगन की एंट्री होती है, जो बताते हैं कि मौत के बाद लोगों के अच्छे और बुरे कर्मों का हिसाब होता है। वो कोट-पैंट में हंसी-मजाक करते दिखे। उनके आसपास मौजूद लड़कियों ने छोटे कपड़े पहने हुए थे। ये सब देखकर लोग नाराज हो गए।
कर्नाटक में हिंदू जनजागृति समिति ने फिल्म को बैन करने की मांग करते हुए विरोध किया। लोगों का कहना है कि बॉलीवुड में हिंदू देवी-देवता का मजाक उड़ाना अब एक ट्रेंड बन चुका है। वो हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने में कभी पीछे नहीं हटते इसीलिए इस फिल्म को बैन कर देना चाहिए।
फिल्म के खिलाफ याचिका दायर
बता दें कि यूपी के जौनपुर में एक वकील ने कोर्ट में फिल्म के खिलाफ याचिका दायर की है। उनका कहना है कि फिल्म में हिंदू धर्म का मजाक उड़ाया गया है। ये फिल्म 25 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।।
- Tanya Mittal पहुंचीं Shatam Jeeva, Jhansi के 100 एकड़ के आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र में, क्या है खास? - September 12, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026