Agra, Uttar Pradesh, India.मिथिला नगरी का हर वासी उत्साहित है। सिया को ब्याहने जनकपुरी पधारे जब श्री राम तो लोगों ने स्वागत सत्कार में कोइ कोर कसर नहीं छोड़ी। इसी कड़ी में नारी सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और बाल शिक्षा को समर्पित आध्यात्मिक संस्था स्वास्तिक वेलफेयर ट्रस्ट ने दयालबाग के हर मार्ग को भक्ति के रंग और उत्साह के फूलों से सजा दिया है। गणेश जी के डोले 18 सितंबर से शुरू रंगोली सजाने की शुरुआत की थी जोकि गुरुवार को तुलसी शालिग्राम विवाह स्थल पुष्पांजलि हाइट और जनक महल तक जारी रही।
ट्रस्ट की अध्यक्ष विनीता मित्तल और संयोजक श्वेता अग्रवाल के अनुसार जनकपुरी आयोजन समिति को संस्था की ओर से रंगोली सजाने के लिए आवेदन किया गया था। राम जी की कृपा से आवेदन स्वीकार किया गया। संस्था की सभी सदस्याएं गृहणियां हैं जोकि पहली बार राम काज के लिए घर से बाहर निकली हैं। एक सप्ताह से कम समय में अधिक से अधिक रंगोली बनाने का अभ्यास किया जा रहा था। बुधवार को सीता जी के डोले के मार्ग पर संस्था की ओर से पूरे मार्ग पर रंगोली सजाई गई थी।
गुरुवार को पुष्पांजलि हाइट स्थित मंदिर में तुलसी शालिग्राम विवाह स्थल को फूलों की रंगोली से सजाया गया। इसके बाद श्री राम जानकी और चारों भाइयों के स्वागत में जनक महल पर फूलों और रंगों से रंगोली सजाई। करीब 60 फीट के क्षेत्र को मटकी और और दीपों से भी सजाया गया। इस बीच बारिश ने भी रंगोली सेवा को रोकने का भरपूर प्रयास किया लेकिन सदस्याओं का जोश था कि रंगोली खराब होने पर भी सभी बार बार धरा को अपने उत्साह के रंग सजाती रहीं। रंगोली टीम में प्रेरणा सिंह, पल्लवी, अग्रवाल, अंशिका मित्तल, कशिश नैनानी, हिमांशी सिंह, रजनी यादव, डॉ आभा, गीता सैनी, कुसुम सैनी, शिखा गौतम, किरण लालवानी, क्षमा दुबे, संजय और सतीश का सहयोग रहा।
- डॉक्टर अरुण चाइल्ड हॉस्पिटल आगरा के 25 साल: मुफ्त शिविर में उपहार और इलाज पाकर बच्चे खिलखिलाए, गोष्ठी में अभिभावकों को जरूरी सीख - April 25, 2026
- डॉ. अरुण चाइल्ड हॉस्पिटल आगरा के 25 वर्ष पूर्ण, 25 अप्रैल को निशुल्क बाल रोग शिविर, यहां कराओ पंजीकरण - April 23, 2026
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
