Agra (Uttar Pradesh, India)। राष्ट्रीय वंचित पार्टी ने यहां अनोखा कार्य किया। तीन जन्मदिन एक साथ मनाए। कोरोनावायरस के चलते अत्यधिक सीमित संख्या में लोगों को बुलाया गया। राष्ट्रीय महासचिव दिनेश गौड़ ने अपने जन्मदिवस के बारे में खास घोषणा की।
खास घोषणा
राष्ट्रीय वंचित पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दिनेश गौड़ ने शास्त्रीपुरम, आगरा स्थिति शिविर कार्यालय में समारोह किया। चार जुलाई को राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार यादव का जन्मदिवस है। वे आठ जुलाई को अपनी मां मूलाबाई के जन्मदिवस के साथ अपना जन्मदिन मनाते हैं। 12 जुलाई को राष्ट्रीय महासचिव दिनेश गौड़ का जन्म दिन है। उन्होंने घोषणा की कि 12 जुलाई को अपना जन्मदिन नहीं मनाया करेंगे। आठ जुलाई को ही राष्ट्रीय अध्यक्ष और उनकी मां के साथ जन्मदिन मनया करेंगे। इस तरह तीन जन्मदिवस एक ही दिन यानी आठ जुलाई को मनाया जाया करेंगे। आठ जुलाई को ही कार्यालय की स्थापना की गई है।
सुशील कुमार यादव को आना था
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय वंचित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार यादव को भोपाल से आठ जुलाई को आगरा आना था। कार्यालय का उद्घाटन करने के साथ जिलाध्यक्ष की घोषणा करनी थी। उनका कार्यक्रम अचानक स्थगित होने के कारण सिर्फ जन्मदिन समारोह सादगीपूर्ण ढंग से मनाया गया।
- Why Vulkan Vegas Casino Became My Preferred Gambling Destination UK Player Story - October 2, 2026
- Spela i Din Egen Rytm och Ta Hem Vinster med Tillit på Smash Casino för Sverige - September 29, 2026
- Jackpot Casino – Registrierungsanleitung für neue Spieler in Deutschland - September 29, 2026