आगरा जिले में 23 हज़ार से अधिक बुजुर्गों को मिलने वाली पेंशन अगले महीने अक्टूबर से बंद हो सकती है। प्रतिमाह मिलने वाली एक हज़ार रुपये की पेंशन उन लाभार्थियों के बैंक खाते में नहीं आएगी जिन्होंने अपना बैंक खाता आधार और मोबाइल से लिंक नहीं कराया है। ऐसे लाभार्थियों को 15 सितंबर तक का समय दिया गया है कि वह अपना बैंक खाता आधार नंबर और मोबाइल नंबर से लिंक करा लें। इसके लिए तहसील, ब्लाक और विकास भवन में फील्डिंग की सुविधा है।
बताते चलें कि आगरा जिले में 15 ब्लॉक हैं। वर्ष 2021-22 में कुल 61,124 लाभार्थी हैं जिन्हें सरकारी वृद्धावस्था पेंशन के रूप में प्रतिमाह एक हज़ार रुपये की सहायता राशि बैंक खातों में मिलती है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि 8 सितंबर 2022 तक 37,520 लाभार्थियों ने अपने बैंक खाते से आधार व मोबाइल नंबर को लिंक कराया है। उनका सत्यापन हो चुका है। बाकी जिन लाभार्थियों का सत्यापन नहीं हुआ है उनकी पेंशन रुक सकती है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि शासन पेंशन राशि को बढ़ाने पर विचार कर रहा है। पहले प्रतिमाह 500 रुपये मिलते थे जिसे बढ़ाकर अब 1000 रुपये कर दिया है, जल्द ही इसे और बढ़ाकर 1500 रुपये प्रति माह किया जा सकता है।
- लखनऊ में मोबाइल किश्त न चुकाने पर रिकवरी एजेंटों ने मजदूर को चार दिन तक बंधक बनाकर निकाला खून, गोमती में फेंकने की धमकी - September 15, 2026
- आगरा में NEET पास छात्र निकला ट्रेनों का शातिर चोर: गर्लफ्रेंड के कैंसर के इलाज और ऐशो-आराम के लिए खड़ा किया चोरी का नेटवर्क, 25 लाख के जेवर बरामद - September 15, 2026
- आगरा के प्राचीन श्री सिद्धिविनायक मंदिर में 66वें गणेश महोत्सव के तहत हुआ विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों भक्तों ने पाई प्रसादी - September 15, 2026