पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 के लिए शेड्यूल का एलान हो चुका है। 16 टीमों को चार अलग-अलग ग्रुप में रखा गया है। भारतीय टीम ग्रुप डी में इंग्लैंड, स्पेन और वेल्स के साथ है जबकि ऑस्ट्रेलिया ग्रुप ए में अर्जेंटीना, फ्रांस और दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी। ग्रुप बी में बेल्जियम, जर्मनी, कोरिया और जापान को रखा गया है। ग्रुप सी में नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, मलेशिया और चिली की टीम है। इस टूर्नामेंट का आयोजन ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम और राउरकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में 13 जनवरी 2023 से 29 जनवरी 2023 के बीच होगा।
भारत इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है। ऐसे में हॉकी रैंकिंग में पांचवें स्थान पर काबिज भारतीय टीम ने सीधे क्वालीफाई कर लिया है। राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को ग्रुप ए में अर्जेंटीना, फ्रांस और चिली के साथ रखा गया है। पिछली बार की चैंपियन बेल्जियम ग्रुप बी में एशिया की चैंपियन दक्षिण कोरिया, जर्मनी और जापान के साथ है।
सिर्फ एक बार हॉकी विश्व कप जीत पाई है टीम इंडिया
हॉकी विश्व कप के 52 साल के इतिहास में भारतीय टीम सिर्फ एक बार खिताब जीत पाई है। 1975 में भारतीय टीम मलेशिया में चैंपियन बनी थी। इसके अलावा 1973 में भारत दूसरे स्थान पर रहा था। साल 1971 में हॉकी विश्व कप पहली बार आयोजित हुआ था और टीम इंडिया तीसरे स्थान पर रही थी। भारत में चौथी बार इस टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है। इससे पहले 1982, 2010 और 2018 में भारत इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर चुका है।
पाकिस्तान हॉकी विश्व कप के इतिहास की सबसे सफल टीम है। पाकिस्तान ने सबसे ज्यादा चार बार यह टूर्नामेंट जीता है। दो बार फाइनल में हारी है और एक बार चौथे स्थान पर रही है।
- Agra News: खत्री पंजाबी सेवा समिति द्वारा आयोजित रंगोत्सव में अबीर गुलाल, फूलों से खेली ढोल की थाप पर भांगड़ा-गिद्दा कर होली - March 11, 2025
- अनहद कृति वार्षिकोत्सव: ‘विश्व-शांति, सहकार के सरोकार’ हिन्दी-गोष्ठी मियामी में - March 11, 2025
- रानी चटर्जी का तूफानी अंदाज़: शेमारू उमंग के शो ‘जमुनीया’ में दिखा दमदार किरदार! - March 11, 2025