- Agra, Uttar Pradesh, India. विशेष समुदाय की युवती ने मोहब्बत की खातिर हिन्दू धर्म अपनाया और फिर अपने धर्म की रूढ़ीवादी परंपराओं से न गुजरना पड़े इसके लिए उसने अपने प्रेमी से विवाह कर लिया। विशेष समुदाय की युवती द्वारा दूसरे धर्म के लड़के से शादी करने पर परिवारी जन नाराज हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस पर युवती ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर पुलिस से रक्षा की गुहार लगाई। वहीँ अखिल भारत हिंदू महासभा ने इस नव दंपति की सुरक्षा करने का ऐलान कर दिया। यह ऐलान महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट द्वारा किया गया।
जानकारी के अनुसार शाहगंज थाना क्षेत्र के खासपुरा की रहने वाली सुजैन खान पुत्री संजय खान ने बीते वर्ष 2 अप्रैल 2021 को आगरा दीवानी न्यायालय में शपथपत्र दिया था। सुजैन ने अपने धर्म में कई कमियां होने का हवाला देते हुए खुद का नाम सुजाता आर्य रखने और हिन्दू धर्म अपनाने की जानकारी दी थी। सुजैन उर्फ सुजाता ने कानून का हवाला देते हुए खुद के बालिग होने और अपनी मर्जी से धर्म बदलने की बात कही थी।

शनिवार को शादी कर वीडियो किया वायरल
शनिवार को सुजैन उर्फ सुजाता ने खासपुरा के रहने वाले अपने 27 वर्षीय दोस्त के साथ आर्य समाज रीति से वैदिक रीति रिवाजों के साथ शादी कर ली। इसके बाद उसे जानकारी हुई की समाज के लोग परिजनों पर दबाव बना रहे हैं। उसे नाबालिग दिखा कर पति दीपक पर अपहरण और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करवा दिया।
इस पर सुजाता उर्फ सुजैन ने पति दीपक के साथ अपना एक वीडियो वायरल किया है। सुजाता ने खुद के बालिग होने की बात कहते हुए मर्जी से विवाह करने की बात कही है। सुजाता उर्फ सुजैन का कहना है की उसे व उसके पति को जान का खतरा है। परिजन उसके पति को झूठे मुकदमे में फंसा सकते हैं। उसने पुलिस और प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

कोर्ट में होंगे 164 के बयान
अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रदेश प्रवक्ता संजय जाट ने बताया की आताताइयों के चंगुल से छूट कर घर वापसी करने वाली हमारी बहन और हमारे हिन्दू भाई के सहयोगी वकील से हमारी बात हुई है। नवागत दुल्हन का आज न्यायालय में 164 का बयान होना है। इसके बाद जब तक पुलिस प्रशासन सुरक्षा नहीं देगा। हिन्दू महासभा के कार्यकर्ता भारी संख्या में क्रमवार दंपति की सुरक्षा में लगेंगे। उनकी सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी हिन्दु महासभा लेती है।
महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट ने बताया कि नव दंपति की सुरक्षा के लिए एक टीम का गठन कर दिया गया है। यह टीम इस नव दंपति के साथ रहेगी। उसके घर से लेकर थाने चौकी और यहां तक कि न्यायालय तक यह टीम बराबर नव दंपति के साथ रहेगी। किसी भी अप्रिय घटना और हमले से यह टीम नव दंपत्ति को बचाएगी।
- आगरा के 45वें ऐतिहासिक दशहरा महोत्सव को मिला नया नेतृत्व: राजीव कांत लवानियां फिर बने स्वागत समिति के अध्यक्ष, विनय जैन महामंत्री - September 25, 2026
- यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: गृह मंत्री अमित शाह बोले- सपा-बसपा के दौर में चलती थी अपराध की इंडस्ट्री, आज डिफेंस कॉरिडोर बना रहा नया इतिहास - September 25, 2026
- लखनऊ में आवास और विकास की बड़ी सौगात: सीएम योगी ने दो आवासीय प्लॉट योजनाओं और पांच अपार्टमेंट प्रोजेक्ट्स का किया भूमिपूजन - September 25, 2026