चौधरी उदयभान सिंह और धर्मवीर प्रजापति ने 16 लाभार्थियों को इलेक्ट्रिक चाक का वितरण किया
मिट्टी के बर्तन उपयोग करने से बीमारियों से बचते हैं। मिट्टी में 26 तरह के पोषक तत्व पाये जाते हैं
Agra (Uttar Pradesh, India)। उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह एवं उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष धर्मवीर प्रजापति ने आज विकास भवन सभागार में 16 पात्र लाभार्थियों को इलेक्ट्रिक चाक का वितरण किया।
माटी कला गांव से मशीन तक आ गई
इस अवसर पर राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह ने कहा कि माटी कला गाँव से सिमटकर कस्बों तक, कस्बों से सिमटकर शहर तक और शहर से सिमटकर मशीन तक चली गयी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश की नब्ज को पहचाना। एक जनपद-एक उत्पाद के नाम से उद्योगों को श्रेणीबद्ध करने एवं विभिन्न कलाओं को एक माला के रूप में पिरोने का कार्य किया है। उसी श्रृंखला में माटी कला बोर्ड का गठन किया गया। उन्होंने कहा कि मिट्टी के बर्तन स्वास्थ्यवर्धक हैं। इसके सहारे मिट्टी का सदुपयोग होता है तथा ताल-तलैया की आवश्यकता का अनुभव होता है। हर वर्ष इसी आधार पर ताल-तलैया की सफाई करके जनता की परम आवश्यकताओं की पूर्ति का साधन बनता है।
मिट्टी के बर्तन स्वास्थ्य के लए बेहतर
राज्यमंत्री ने कहा कि माटी कला बोर्ड के माध्यम से मिट्टी कला का हुनर गॉव को सुगन्धित करेगा, शोभायमान करेगा व कीर्तिमान स्थापित करेगा। मिट्टी के बने बर्तन जैसे- थाली, गिलास, कुकर, फ्रिज आदि का उपयोग स्वास्थ्य के लिये भी बेहतर होता है। मिट्टी की कला से निर्मित वस्तुएं देश को प्रगति के पथ पर ले जाने का कार्य कर रहे हैं।
मिट्टी में 26 तरह के पोषक तत्व
अध्यक्ष धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि मिट्टी के बर्तन उपयोग करने से हम अनेक बीमारियों से बचते हैं। मिट्टी में 26 तरह के पोषक तत्व पाये जाते हैं। उन्होंने आमजन से अधिक से अधिक मिट्टी के बर्तनों को उपयोग करने का आवाहन किया।
इन्हें मिले इलेक्ट्रिक चाक
कार्यक्रम में ग्राम रसूलपुर के निवासी जगन्नाथ एवं संजय कुमार, ग्राम नगला सिकरवार के निवासी कोमल सिंह, कृष्ण पाल सिंह, सुल्तान सिंह, ताराचन्द, रूप किशोर, रामनाथ सिंह एवं राजेन्द्र सिंह, ग्राम नगला बृजा दिगरौता के निवासी दलीप सिंह, धर्मवीर, अंतराम एवं पानो तथा ग्राम रायभा के निवासी दीपचन्द, मान सिंह एवं लाल सिंह को इलेक्ट्रिक चाक का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जे0 रीभा, परियोजना निदेशक अवधेश कुमार वाजपेयी, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ओ0पी0 चक तथा सदस्य, माटी कला बोर्ड आदि मौजूद थे।
- Slimking Casino Mobiele Website versus App in Nederlandse markt - September 17, 2026
- Mostbet Casino: Hraní na mobilu and Rychlé bankovnictví in České republice - September 17, 2026
- Incaspin Casino – Tam, gdzie Każdy jeden Spin Liczy Się - September 16, 2026