ठाकुर बांके बिहारी मंदिर, वृंदावन भी 31 जुलाई तक बंद है
Vrindavan (Mathura, Uttar Pradesh, India)। मथुरा और वृंदावन में कोरोना महामारी के चलते मंदिर-देवालयों को सामान्य जन के लिये खोलने को लगातार टाला जा रहा है। इसी क्रम में ठाकुर श्री प्रियाकान्त जू मंदिर, वृंदावन को एक जुलाई से खोलने को लेकर मंदिर प्रबंधन द्वारा मंथन किया गया। श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या से वायरस संक्रमण के खतरे की आशंका बनी हुई है। इसे देखते हुये प्रबंधन द्वारा ठाकुर प्रियकांत जू मंदिर को आगामी 31 जुलाई तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है। ठाकुर बांके बिहारी मंदिर, वृंदावन भी 31 जुलाई तक बंद है।
संक्रमण का खतरा बना हुआ है
विश्व शांति सेवा चैरीटेबल ट्रस्ट सचिव विजय शर्मा ने बताया कि अभी कोरोना के मामले देश में तेजी से बढ़ रहे हैं । अनलॉकिंग की प्रक्रिया में ढील से लोग भी पहले जैसी एहतियात नहीं बरत रहे हैं। यह लापरवाही चिंताजनक है। मंदिरों पर श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में सामाजिक दूरी और सुरक्षा मानकों का पालन कराना आसान नहीं लग रहा है । श्रद्धालुओं को एक दूसरों से भी संक्रमण का खतरा हो सकता है।
ऑनलाइन कर सकते हैं दर्शन
मंदिर प्रबंधक रवि रावत ने बताया कि संस्था अध्यक्ष देवकीनंदन महाराज से चर्चा के बाद प्रियाकान्त जू मंदिर के पट खोलने के फैसले को 31 जुलाई तक टाला गया है । मंदिर में गर्भ गृह में सेवायत पुजारी ठाकुर सेवा कर रहे हैं। मंदिर दर्शन, संध्या आरती एवं देवकीनंदन महाराज के धार्मिक प्रवचन कार्यक्रमों को ऑनलाइन उपलब्ध कराया जा रहा है ।
- WildHub Casino – Wo jeder Spieler wichtig ist in Österreich - October 15, 2026
- Winshark’s Gaming Hub Offers Honest Gaming and Huge Prizes for All Players in Canada - October 15, 2026
- Rodeoslot Casino – Přihlašovací průvodce pro nové hráče v Německu - October 15, 2026