Agra Uttar Pradesh India.फतेहपुर सीकरी में विश्वदाय स्मारक बुलन्द दरवाजा परिसर में स्थित शाही जामा मस्जिद के उपर लगे गुम्बद के पिनेकल के पत्थर गिरकर क्षतिग्रस्त हो गये। उक्त घटना के बाद मौके पर पहुंचे एएसआई कर्मियों द्वारा पत्थरों को साफ कर दिया गया हैं। घटना स्मारक के उपरी हिस्से में हुयी व घटना के समय स्मारक में कोई भी पर्यटक व जायरीन मौजूद नहीं होने के चलते बडा हादसा टल गया।
शनिवार देर सांय दरगाह प्रबंधन का एक कर्मचारी दरगाह के उपरी हिस्से में लगी लाइटो को सही करने जब शाही जामा मस्जिद की छत के तरफ गया। तो देखा कि मस्जिद के मुख्य गुम्बद के बराबर ही लगी छोटी गुम्बद के उपरी हिस्से में लगे पिनेकल में लगे तीन पत्थर के बॉल व दो पत्थर की प्लेटे नीचे गिरी पडी हैं। जिनमें से कुछ क्षतिग्रस्त होकर नीचे फर्श पर भी गिरी पडी हैं। उक्त सम्बंध में कर्मचारी द्वारा अरशद फरीदी चिश्ती को घटना की सूचना और उन्होने पुरातत्व विभाग के अधिकारियों को उक्त सम्बंध में सूचना दी।
घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने मलबे को साफ कर दिया गया। वहीं बतादें कि इससे पूर्व ही शाही जामा मस्जिद के मुख्य गुम्बद का पत्थर भी नीचे गिर चुका हैं। जो मुख्य गुम्बद मे ंलगी लोहे की जालियों में फंस कर नीचे गिरा था। इससे पूर्व भी कई बार स्मारको में छज्जे, लंगर खाने के छज्जे भी कई बार गिर चुके हैं। यहीं नहीं वर्षाकाल में कई मुख्य स्मारको की दीवारो पर पौधे भी उगे हुये हैं। विभागीय लापरवाही के चलते स्मारको के सरंक्षण कार्य में नये कार्यो को प्राथमिकता दी जाती है जबकि छोटे छोटे कार्यो को अनदेखा कर दिया जाता है जिससे जिससे स्मारको में इस तरह की घटनायें होती रहती हैं।

- 2027 चुनाव से पहले सपा का बड़ा मास्टरस्ट्रोक: सरकार बनने पर महिलाओं को हर साल मिलेंगे 40 हजार रुपये, ‘स्त्री सम्मान समृद्धि योजना’ का ऐलान - August 27, 2026
- श्री प्रेमनीधि मंदिर में सखी भाव में नजर आए ठाकुरजी: काली घटा श्रृंगार और अलौकिक हिंडोला दर्शन से भाव-विभोर हुए भक्त - August 27, 2026
- श्री प्रेमनीधि मंदिर में सखी भाव में नजर आए ठाकुरजी: काली घटा श्रृंगार और अलौकिक हिंडोला दर्शन से भाव-विभोर हुए भक्त - August 27, 2026