Agra, Uttar Pradesh, india. ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत लोकप्रिय अखबार ‘अमर उजाला’ ने आगरा शहर में ‘मां तुझे प्रमाण’ कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें आगरा विकास मंच ने बढ़—चढ़कर भागीदारी की। आगरा विकास मंच ने एमजी रोड पर कई चौराहे सजाए। प्रत्येक चौराहे पर 300 झंडे लगाए गए।
मंच के अध्यक्ष राजकुमार चाहर और संयोजक सुनील कुमार जैन ने बताया कि महात्मा गांधी रोड पर हरीपर्वत चौराहा, सेन्ट जॉन्स चौराहा, राजामंडी चौराहा, नालबंद चौराहा, वाल्मीकि वाटिका चौराहा, धाकरान चौराहा (विजय शिहवरे के बेटे उमंग शिवहरे), कलक्ट्रेट चौराहा, साईं की तकिया (एमएम सेल्स) ने सजाया। चौराहों के चारों ओर अमृत महोत्सव की थीम के अनुसार 75-75 झंडे लगाए गए। पुष्पों की सजावट देखते ही बनती थी।

हूटर बजा तो चौराहा पर एक मिनट के लिए यातायात रुक गया। झंडारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ। सेंट जॉन्स चौराहा पर महापौर नवीन जैन ने झंडारोपण किया। सभी चौराहों पर अमर उजाला के संपादक भूपेन्द्र कुमार, अमर उजाला परिवार के धर्मेन्द्र यादव, हितेश सिंह, राजेश शर्मा की उपस्थिति रही। इस दौरान भारत माता की जय के नारे से हर चौराहा गूंजता रहा।
कार्यक्रम में सुशील जैन, डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. रमेश धमीजा, डॉ. बीके अग्रवाल, डॉ. विनय अग्रवाल, ध्रुव जैन, जयराम दास, सीए मृदुल पाठक, राकेश जैन, अजीत, आदित्य जैन आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
- Agra News: सुभाष बाजार में नाले पर बनी दुकानों का मामला गर्माया, नगर निगम के नोटिस के बाद व्यापारियों में हड़कंप - July 15, 2026
- नोएडा में स्कूटर की बैटरी चार्ज करते समय शॉट सर्किट से बिल्डिंग में लगी आग, 2 लोगों की मौत, 100 को बचाया गया, सीएम योगी ने लिया संज्ञान - July 15, 2026
- कन्नौज स्कूल रोमांस कांड: क्लासरूम में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए टीचर-शिक्षिका को प्रशासन ने किया सस्पेंड, पति-पत्नी के परस्पर गंभीर आरोपों से गरमाया मामला - July 15, 2026