Agra, Uttar Pradesh, India.‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के उपलक्ष्य में गुरुवार को सत्यमेव जयते ट्रस्ट ने जिला जेल से चार कैदी रिहा कराए हैं। ये जेल में इसलिए बंद थे कि अर्थ दंड जमा नहीं कर पा रहे थे। सत्यमेव जयते ट्रस्ट ने अर्थदंड जमा कराकर रिहा कराए और घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की। इन कैदियों का कुल अर्थदंड सिर्फ 19616 रुपये था।
अच्छा नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया
सत्यमेव जयते के मुख्य ट्रस्टी सन्तोष शर्मा ने इन कैदियों से उनके जुर्म व उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि के बारे में जानकारी । उन्हें एक अच्छे नागरिक की तरह जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। वचन दिया कि वे अपराधरहति जीवन जीएंगे। सभी के चेहरे रक्षाबंधन पर घर जाने की खुशी से चमक रहे थे।
पहले भी रिहा कराए कैदी
सत्यमेव जयते ट्रस्ट इससे पूर्व भी कई बार ऐसे कई बंदियों का अर्थदंड अपनी ओर से अदा कर उन्हें रिहा करा चुका है। इस मौके पर कारागार अधीक्षक पी. डी. सलोनिया, उप जेलर हरवंश पाण्डे, सुनील सिंह, जेलर राजेश सिंह, जिला विधिक प्राधिकरण की सचिव मुक्ता त्यागी, सत्यमेव जयते ट्रस्ट के अध्यक्ष मुकेश जैन, गौतम सेठ, प्रमिला शर्मा एडवोकेट, रवि बंसल, अनिल जैन रंगकर्मी, मीडिया प्रभारी नंदकिशोर गोयल की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026
- आगरा के बाह में रिटायर शिक्षक से 15 लाख हड़पने के लिए रची गई खौफनाक साजिश; पुलिस अधिकारियों के नाम पर ऐंठे रुपये, आरोपी गिरफ्तार - October 19, 2026