Agra, Uttar Pradesh, India. भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की चल रहे प्रशिक्षण वर्ग के तीसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा पहुंचे। मुख्यमंत्री ने किया तिरंगा रैली का शुभारंभ और तिरंगा सेल्फी प्वाइंट का अनावरण। सबसे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा सर्किट हाउस पहुंचे। यहां पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के दौरान तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाई और सर्किट हाउस से रवाना किया। इस समय पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत ही तिरंगा यात्रा निकाली गई थी। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और फतेहपुर सीकरी से सांसद राजकुमार चाहर साथ रहे
तिरंगा सेल्फी प्वाइंट का किया अनावरण
सर्किट हाउस के गेट पर आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन की ओर से तिरंगा सेल्फी प्वाइंट बनाए गया था। मुख्यमंत्री जैसे ही इस सर्किट हाउस के गेट पर पहुंचे, उन्होंने सबसे पहले इस सेल्फी प्वाइंट का अनावरण किया। इसके बाद उन्होंने ऑटोमोबाइल डीलर के साथ मिलकर इस तिरंगा सेल्फी प्वाइंट पर फोटो खींचवाये। इसके बाद यह सेल्फी प्वाइंट पर लोगों ने जमकर सेल्फी ली।
तिरंगा बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी
तिरंगा सेल्फी प्वाइंट का अनावरण करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑटोमोबाइल्स एसोसिएशन की ओर से निकाली गई तिरंगा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई। इस बाइक रैली में 75 बाइकर्स शामिल हुए थे। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजादी के रंग में रंगे 75 गुब्बारों को हवा में उड़ाया।
स्टेडियम के खिलाड़ियों ने किया अभिवादन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अभिवादन करने के लिए सर्किट हाउस गेट से लेकर फूल सैयद चौराहे तक स्टेडियम के खिलाड़ी तिरंगा लेकर खड़े हुए नजर आए। जैसे ही उनका काफिला फूल सैयद चौराहे से सर्किट हाउस के लिए मुडा तो सभी लोगों ने तिरंगा लहराना शुरू कर दिया। साथ ही भारत माता की जयकारे भी लगाए।
- Agra News: हजार में हवलदार और लाख में थाना…वाला स्टंट पड़ा भारी, रील बनाने वाले सपा नेता दामा यादव पर FIR; अब लाइसेंस रद्द करने की तैयारी - February 17, 2026
- Agra News: खाकी से बदतमीजी करने वाला शिबू ठाकुर गिरफ्तार, ‘लाइव वीडियो’ वायरल होने के बाद पुलिस का एक्शन - February 17, 2026
- Agra News: खाकी से बदतमीजी करने वाला शिबू ठाकुर गिरफ्तार, ‘लाइव वीडियो’ वायरल होने के बाद पुलिस का एक्शन - February 17, 2026