[ad_1]
वेस्ट यूपी के चर्चित नेता और बसपा सरकार के पूर्व मंत्री रहे हाजी याकूब कुरैशी की फैक्ट्री में अवैध पशु के मांस की पैकेजिंग की जा रही थी. खरखौदा थाना क्षेत्र के अल्लीपुर में उनकी फैक्ट्री थी. सूचना मिलने पर एसपी देहात केशव कुमार के नेतृत्व में छापा मारा गया. छापे के दौरान गौवंश का मांस मिलने की बात सामने आई है. पुलिस ने सुबूत जुटाने के बाद फैक्ट्री के कई लोगों को हिरासत में ले लिया गया. इस फैक्ट्री का लाइसेंस भी निरस्त किया जा चुका था.
विवादों से याकूब कुरैशी का गहरा है नाता
यूपी के मेरठ से राजनीति करने वाले हाजी याकूब कुरैशी का विवादों से गहरा नाता रहा है. उन्होंने डेनमार्क के कार्टूनिस्ट का सिर कलम करने वाले को 51 करोड़ का इनाम देने की घोषणा की थी. उस समय भी इस नेता ने कई बार विवादित बयान देकर मीडिया की सुर्खियां बटोरी थीं. साल 2006 में एक विवादित कार्टून से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचने की बात कहते हुए हाजी याकूब कुरैशी ने मेरठ में यह घोषणा की थी. उस समय उन्होंने कहा था कि जो कोई पैगम्बर का कार्टून बनाने वाले कार्टूनिस्ट का सिर कलम कर लाएगा वह उसे 51 करोड़ का इनाम देंगे. इन्हीं की फैक्ट्री पर गुरुवार को पुलिस ने छापा मार कार्रवाई की. इस दौरान वहां प्रतिबंधित गौवंश की पैकेजिंग के सुबूत मिले हैं. पुलिस के मुताबिक प्रतिबंधित गौवंश की पैकेजिंग के सुबूत मिलने के बाद फैक्ट्री में काम कर रहे कई कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
-एजेंसियां
[ad_2]
- बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जे एन टंडन ने अपने पिता कामरेड महादेव नारायण टंडन के बारे में यह क्या कह दिया - April 28, 2026
- जनतंत्र में शिक्षा शास्त्र: लोकतंत्र के प्रहरी तैयार करने का ऐतिहासिक संकल्प, महादेव नारायण टंडन को श्रद्धांजलि - April 28, 2026
- गाय को राष्ट्र माता घोषित कराने के लिए एक ही दिन 5000 तहसीलदारों को ज्ञापन - April 28, 2026