राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. देवी सिंह नरवार के ज्ञापन सौंपने पर कही ये बात
Agra, Uttar Pradesh, India. आगरा में माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय की स्थापना की मांग को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा यूपी बोर्ड क्षेत्रीय कार्यालय स्थापना संघर्ष समिति के संयोजक व अध्यक्ष डॉ देवी सिंह नरवार फिर सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने आज जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) आगरा के प्राचार्य डॉ. इंद्र प्रकाश सिंह सोलंकी से उनके कार्यालय में भेंटकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
डॉक्टर नरवार ने डायट प्राचार्य सोलंकी को बताया कि आगरा में यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय की स्थापना हेतु शासन को पहली बार 5 मार्च 1999 को प्रस्ताव भेजा गया था। दूसरी बार शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा उत्तर प्रदेश द्वारा 11 जून 2001 को प्रस्ताव भेजा गया जिसमें आगरा मंडल, झांसी मंडल तथा चित्रकूट धाम मंडल के 14 जनपदों को आगरा के क्षेत्रीय कार्यालय से सम्बद्ध करने का उल्लेख किया गया था। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया था कि मेरठ बोर्ड क्षेत्रीय कार्यालय तथा इलाहाबाद (प्रयागराज) क्षेत्रीय कार्यालयों का विकेंद्रीकरण करके आगरा में एक नवीन क्षेत्रीय कार्यालय खोला जाए।
वर्तमान आगरा मंडल, अलीगढ़ मंडल, झांसी मंडल तथा कानपुर मंडल आंशिक के 15 जनपदों क्रमशः आगरा, मथुरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज, झांसी, ललितपुर, जालौन (उरई )तथा फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया को आगरा के क्षेत्रीय कार्यालय से संबद्ध करने का प्रस्ताव है।
डायट प्राचार्य डॉक्टर सोलंकी ने क्षेत्रीय कार्यालय की मांग को उचित ठहराते हुए ज्ञापन को मुख्यमंत्री को भेजने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि आगरा में बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय खुल जाने से लाखों छात्रों को सीधा लाभ मिलेगा और मेरठ आने जाने की कठिनाई से छुटकारा मिल जाएगा।
- Jaslok Hospital and AnginaX AI Bring India’s First Preventive AI Heart Model to Maharashtra - July 21, 2025
- कांवड़ यात्रा अच्छे से चल रही है, कुछ सपाई घुस गए होंगे जो गड़बड़ कर रहे हैं, यूपी के डिप्टी सीएम ने साधा निशाना - July 21, 2025
- कांवड़िए सत्ता संरक्षण में पलने वाले गुंडे माफिया, जो प्रदेश में फैला रहे हैं अराजकता, स्वामी प्रसाद मौर्या का विवादित बयान - July 21, 2025