Agra, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश में आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र में हिंदू युवती को दूसरे समुदाय के युवक द्वारा भगाकर ले जाने का मामला सामने आया परिजनाें ने युवती की काफी तलाश की लेकिन पता न चल सका गांव के ही युवक पर आरोप लगा है पीड़ित परिवार द्वारा थाने पर तहरीर दी गई है आरोपी के परिजन घर पर ताला लगाकर फरार हो गए परिजनों द्वारा थाने पर तहरीर दी है
मामला खंदौली थाना क्षेत्र के 1 गांव में शनिवार की रात नौ बजे करीब घर से शौच के लिये खेत में गयी युवती को गांव का ही मुस्लिम युवक बहला फुसला कर अपने साथ ले गया। जब रात युवती घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने युवती की तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं चल सका।
कुछ लोगों ने जब जानकारी दी कि दूसरे समुदाय का युवक ने इस घटना को अंजाम दिया है। तब युवती के परिजन युवती को खोजते हुए युवक के घर पहुंचे तो युवक के परिजनो ने युवती को एक दिन बाद लाने की बात कही। लेकिन इसके बाद युवक के घरवाले रात में ही घर पर ताला लगा कर फरार हो गये। युवती के पिता ने थाना खंदौली में युवक और उसके भाईयों के खिलाफ तहरीर दी है। वही गांव में तनावपूर्ण शांति है।
युवती के पिता का आरोप है कि उसकी पुत्री को गांव के ही नसीर का पुत्र रशीद अपने साथ बहला फुसला कर भगा ले गया है। जब इस बात की शिकायत रशीद के परिजनों से की गई तो उन्होंने लड़की को एक दिन बाद वापस लाकर देने की बात कही थी लेकिन रशीद के परिजन रातों रात घर से फरार हो गए। सोमवार सुबह थाना खंदौली में युवक और उसके भाइयों के खिलाफ तहरीर दी है। लोग इसे लव जिहाद से जोड़कर बातें कर रहे हैं। वहीं पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है दूसरी तरफ पुलिस कुछ अनहोनी ना हो जाए इस बात से भी सतर्क है और निगाह बनाए हुए हैं।
- राम जन्मभूमि परिसर के मंदिरों में सामान्य दर्शन पास व्यवस्था समाप्त: 1 सितंबर से ऑनलाइन बुकिंग बंद, श्रद्धालु बिना पास कर सकेंगे दर्शन - August 27, 2026
- एटा के DM को यूपी सरकार की मंत्री बेबी रानी मौर्य ने किया 17 बार फोन लेकिन नहीं किया रिसीव, मंत्री ने जताई नाराजगी - August 27, 2026
- लखनऊ में स्टार्टअप्स और इन्क्यूबेटर्स के लिए प्रोत्साहन राशि का वितरण: सीएम योगी बोले— यूपी की आबादी चुनौती नहीं, हमारा सबसे बड़ा डेमोग्राफिक डेविडेंड है - August 27, 2026