Agra, Uttar Pradesh, India. जीवन ज्योति अस्पताल में इलाज के लिए लाए थे महिला, डॉक्टर ने किया मृत घोषित। पुलिस बल मौके पर। जानिए पूरा मामला।
नामनेर स्थित जीवन ज्योति हॉस्पिटल में उस समय स्थिति विवादास्पद हो गई जब एक महिला को इलाज के लिए लाए और चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही भारी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर कानूनी कार्रवाई को अंजाम दिया।
मामला सदर थाना क्षेत्र के सेवला क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। मृतक विवाहिता के भाई ने बताया कि लगभग 2 वर्ष पहले उसने अपनी बहन की शादी सेवला स्थित राधा कुंज निवासी रवि से की थी लेकिन शादी के बाद से ही उसे अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न किया जाने लगा जिसकी शिकायत बहन ने कई बार की लेकिन समझाने के बावजूद भी ससुराल पक्ष नहीं समझे।
मृतका के भाई ने बताया कि रविवार तड़के ही बहन की सास का फोन आया कि तुम्हारी बहन मिथलेश अचेत अवस्था में गिरी पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही वह उसके ससुराल पहुंचे तो बहन किसी भी तरह की हरकत नहीं कर रही थी। उसे जीवन ज्योति हॉस्पिटल लाया गया यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया
मृतका के भाई ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष ने जहर देकर बहन की हत्या की है। बहन की ससुराल पक्ष लगातार रवि की दूसरी शादी करने की धमकी देते रहते थे और कहते थे कि तुझे जान से मार देंगे हमारा कोई कुछ भी नहीं बिगाड़ सकता और यही बहन के ससुरालियों ने कर दिया है।। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
- सेंट जॉन्स कॉलेज में 30वां मैकश राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह: AMU के प्रो. सगीर अफराहीम उर्दू अदब के लिए सम्मानित - November 16, 2026
- आगरा में साइबर ठगी का नया और सनसनीखेज तरीका: रिटायर्ड रेलवे अधिकारी के खाते से चुकाया किसी और का क्रेडिट कार्ड बिल - November 16, 2026
- यूपी चुनाव के लिए चंद्रशेखर आजाद का बड़ा दांव: 34 विधानसभा सीटों के प्रभारियों की तीसरी सूची जारी - November 16, 2026