कोरियन लड़कियों की न सिर्फ स्किन ही खूबसूरत और ग्लोइंग होती है, बल्कि उनके बाल भी काले और शाइनी होते हैं। वह ऐसा क्या करती हैं, आइए जानते हैं उनके हेयर केयर सीक्रेट के बारे में।
दुनियाभर में कोरियन ब्यूटी या के-ब्यूटी का ट्रेंड काफी ज्यादा बढ़ गया है। कोरियन लड़कियों का ब्यूटी सीक्रेट अब दुनियाभर में जाना जाने लगा है। इनकी स्किन से लेकर इनके खूबसूरत बालों का सीक्रेट अब किसी से नहीं छिपा है।
यह जिस तरह से अपनी स्किन की देखभाल के लिए 10 स्टेप्स फॉलो करती हैं, ठीक उसी तरह से बालों पर भी काफी ध्यान देती हैं। पिछले कुछ महीनों में हमने के-ब्यूटी स्किनकेयर के बारे में काफी विस्तार से बात की थी। और अब हम उनके शाइनी और काले बालों का राज आपसे शेयर करेंगे।
आर्गन ऑयल से करें सिर की मसाज
आर्गन का तेल सबसे बड़े हेयरकेयर सीक्रेट्स में से एक है। पिछले कुछ वर्षों से आर्गन का तेल काफी लोकप्रिय हो रहा है। यह हेयर ऑयल खोई हुई नमी को बहाल करने में मदद करता है और बालों की चमक को वापस लाने का काम करता है।
जिस तरह हमारी त्वचा को हर दिन स्पेशल केयर की जरूरत होती है, उसी तरह बालों की भी एक्सट्रा देखभाल की आवश्यकता पड़ती है। प्रदूषण के प्रभाव और बदलते मौसम से निपटने के लिए आपको अपने बालों पर हेयर मास्क लगाना चाहिए।
बचें सूरज की धूप से
कोरियाई अपनी त्वचा और बालों को सूरज के हानिकारक प्रभाव से बचाने के लिए किसी भी प्रकार की कसर नहीं छोड़ते। वह हमेशा अपने बालों को यूवी किरणों से बचाने के लिए दुपट्टा या टोपी पहनना जरूरी समझते हैं। सूरज की घातक किरणे बालों के प्राकृतिक रंग और बनावट को आसानी से नुकसान पहुंचा सकती हैं।
स्कैल्प की मालिश उनके हेयरकेयर रूटीन का सबसे महत्वपूर्ण स्टेप माना जाता है। उनका मानना है कि आपके बालों की मालिश जितनी अधिक होगी, जड़ें उतनी ही मजबूत होंगी। मालिश करने से स्कैल्प में रक्त परिसंचरण बढ़ता है, जिससे बालों के विकास को बढ़ावा मिलता है।
बालों को सिरके से धोना हेयरकेयर का एक अंतिम और सबसे महत्वपूर्ण रूटीन माना जाता है। इसके लिए एक मग पानी में सिरका घोलें। फिर इससे अपने बालों को धोएं। ऐसा करने से बालों और स्कैल्प का पीएच स्तर संतुलित होता है, जिससे स्कैल्प पर नमी और तेल नहीं आता।
लगाएं एग हेयर मास्क
कोरियन लड़कियां बाल ऑयली होने जाने पर उसमें एग वाइट से बना हेयर पैक लगाती हैं। इसे लगाने से स्कैल्प अच्छी तरह से क्लीन हो जाता है और ऑयलीनेस पूरी तरह से चली जाती है।
-एजेंसियां
- आगरा में फिल्मी अंदाज में चोरी: पेड़ के सहारे छत पर चढ़कर शोरूम में घुसा चोर, जाल तोड़कर शोरूम से उड़ाए 20 हजार रुपये; वारदात सीसीटीवी में कैद - September 19, 2026
- बृजभूषण शरण सिंह के समर्थन में उतरे आचार्य प्रमोद कृष्णम: कहा— शुद्ध देशी घी के नाम पर मिलावटी जहर बेचना गंभीर और दंडनीय अपराध - September 19, 2026
- आगरा में गूंजी “छात्रों की गूंज”: राहुल गांधी के मंच पर आते ही होटल श्याम पैलेस में हुई आतिशबाजी, कांग्रेसियों में दिखा भारी जोश - September 19, 2026