सऊदी अरब में इस हफ्ते हज यात्रा शुरू होनी है। कोरोना महामारी के बाद शुरू हो रही इस यात्रा को लेकर खाड़ी देश ने पहले ही कह दिया था कि बिना परमिट वाले हाजियों को गिरफ्तार कर जुर्माना लगाया जाएगा। अब सऊदी ने बिना परमिट वाले हाजियों पर जुर्माना लगाना शुरू कर दिया है। सऊदी अधिकारियों ने बिना परमिट के हज करने की कोशिश करते हुए लगभग 300 लोगों को गिरफ्तार किया है।
एक अधिकारी ने बिना परमिट हज करने वालों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। इन सभी पर जुर्माना लगाया गया है। हज सुरक्षा के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद अल-बसामी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘288 नागरिकों और निवासियों को हज नियमों का उल्लंघन करने पर गिरफ्तार किया गया है।’ उन्होंने यह भी कहा कि नियम उल्लंघन करने पर उनमें से प्रत्येक पर 10 हजार सऊदी रियाल लगभग 2 लाख 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है।
10 लाख लोगों को परमिट
बसामी ने कहा कि इस तरह के मामले सामने आने के बाद इस्लाम के सबसे पवित्र शहर मक्का के चारों ओर सुरक्षा घएरा भी सख्त कर दिया गया है। यहीं पर ग्रैंड मस्जिद स्थित है। लगभग 1 लाख लोगों और 69,000 से ज्यादा वाहनों को प्रवेश से रोक दिया गया है। इस साल हज यात्रा में सिर्फ 10 लाख लोगों को शामिल होने की इजाजत दी गई है। इनमें से 850,000 लोग विदेशी नागरिक हैं।
कोरोना से पहले 25 लाख लोग यात्रा में हुए थे शामिल
बता दें कि कोरोना के कारण पिछले दो साल से हज यात्रा रुकी हुई थी। 10 लाख की संख्या कोरोना से पहले की संख्या से बहुत कम है। कोरोना वायरस महामारी से पहले 2019 में 25 लाख लोग हज यात्रा में शामिल हुए थे। हालांकि पिछले साल हज यात्रा में सिर्फ 60 हजार पूर्ण वैक्सीनेटेड साऊदी नागरिकों को शामिल होने की इजाजत दी गई थी। रविवार को हज यात्रा में शामिल होने के लिए 650,000 लोग शामिल हुए।
-एजेंसियां
- ‘परीक्षा नहीं युद्ध हो गया है’: भाजपा के संस्थापक सदस्य मुरली मनोहर जोशी का मोदी सरकार की कार्यशैली पर करारा प्रहार - August 29, 2026
- देवरिया में बोले सीएम योगी- डबल इंजन सरकार में बिना भेदभाव हर वर्ग तक पहुंच रहा विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ - August 29, 2026
- राहुल गांधी का बीजेपी पर बड़ा हमला: बोले— देश में आज भी संविधान और आरएसएस की लड़ाई; खरगे के अपमान पर कहा, शुद्धिकरण करने वालों पर होगी एफआईआर - August 29, 2026