बीते मंगलवार दर्ज़ी कन्हैयालाल की हत्या के बाद से उदयपुर में लगे कर्फ्यू में रविवार को 10 घंटे की ढील दी गई है. समाचार एजेंसी एएनआई ने ज़िलाधिकारी तारा चंद मीणा के हवाले से बताया कि उदयपुर में सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक के लिए ढील दी गई है. हालाँकि, इसके बाद कर्फ्यू जारी रहेगा. स्थानीय मीडिया की ख़बरों के अनुसार उदयपुर और जयपुर में रविवार शाम तक इंटरनेट सेवाएं बहाल हो सकती हैं.
वहीं, कन्हैयालाल की हत्या के विरोध में जयपुर में रविवार को प्रदर्शन बुलाया गया है. इस विरोध प्रदर्शन में हिंदू संगठनों के साथ कई सामाजिक और धार्मिक संगठन शामिल होंगे.
-एजेंसियां
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आगरा में चल रहे पंचम गणेश महोत्सव का 11वां दिन: रानी रंग की पोशाक और स्वर्ण मुकुट से सजे भगवान श्री वरद वल्लभा महागणपति - September 24, 2026
- डायरिया के प्रति जागरूकता की अलख जगाएंगे दवा विक्रेता: आगरा में ‘डायरिया से डर नहीं’ कार्यक्रम के तहत कार्यशाला में लिया गया बड़ा संकल्प - September 24, 2026
- फिरोजाबाद के जसराना में रिहायशी इलाके के पास दिखा 7 फुट लंबा मगरमच्छ: वाइल्डलाइफ एसओएस और वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू - September 24, 2026