नूपुर शर्मा के संबंध में सुप्रीम कोर्ट में एक नई अर्जी दाखिल की गई है। इसमें नूपुर के बारे में की गई टिप्पणियों को वापस लेने की मांग हुई है। अर्जी में कहा गया है कि नूपुर के खिलाफ टिप्पणी वापस होनी चाहिए ताकि निष्पक्ष सुनवाई हो सके। जस्टिस सूर्यकांत ने शुक्रवार को नूपुर की याचिका पर सुनवाई करते हुए काफी तल्ख टिप्पणियां की थीं। उन्होंने कहा था कि नूपुर शर्मा को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। जस्टिस जे. बी. पारदीवाला बोले थे कि उदयपुर की घटना के लिए भी नूपुर शर्मा का बयान ही जिम्मेदार है। इसी संबंध में सुप्रीम कोर्ट के एक वकील ने भारत के चीफ जस्टिस को चिट्ठी लिखी है।
सुप्रीम कोर्ट के वकील अजय गौतम ने इस बारे में लेटर पिटीशन दाखिल की है। उन्होंने इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस से गुहार लगाई है। उन्होंने कहा है कि निष्पक्ष सुनवाई के लिए नूपुर के खिलाफ जस्टिस सूर्यकांत और पारदीवाला की टिप्पणी वापस होनी चाहिए। गौतम का कहना है कि न्यायालय का मौखिक टिप्पणी करना केस को प्रभावित करता है।
-एजेंसियां
- दिल्ली में आज रात से मेट्रो सेवाएं और यूपी से आने वाली ट्रेनें बंद: जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के प्रदर्शन को लेकर प्रशासन सख्त - October 9, 2026
- ’विश्वगुरु ने रेलवे और मेट्रो बंद कर दिए फिर भी हम आएंगे…’: जंतर-मंतर प्रदर्शन पर रोक के बाद भड़के CJP फाउंडर अभिजीत दीपके - October 9, 2026
- योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदलकर होगा ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, नोएडा-जेवर’ - October 9, 2026