बूंदी। राजस्थान के बूंदी में नूपुर शर्मा के खिलाफ भड़काऊ बयान देने वाले मौलाना मुफ्ती नदीम को बूंदी कोतवाली थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उदयपुर की घटना के बाद से ही मौलाना की गिरफ्तारी की मांग तेज हो गई थी। उदयपुर में कन्हैया लाल की निर्मम हत्या के बाद मौलाना मुफ्ती को गिरफ्तार नहीं करने पर पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे थे।
थाने के बाहर जुटे मौलाना के समर्थक
दरअसल 27 दिन पहले बूंदी कलेक्ट्रेट पर मौलाना मुफ्ती नदीम ने नूपुर शर्मा के खिलाफ भड़काऊ बयान दिया था। वहीं कोतवाली थाने के बाहर मौलाना के समर्थक जुटना हुए शुरू हो गए हैं। इसको देखते हुए थाने के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
दिया था ये भड़काऊ बयान
गौरतलब है कि बूंदी जिला कलेक्ट्रेट पर बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए मौलाना मुफ्ती नदीम अख्तर ने कहा था, “अगर कोई आंख उठाएगा उसकी आंख नोच लेंगे अगर कोई उंगली उठाएगा तो उसकी उंगली तोड़ देंगे। वह कोई हाथ उठाएगा तो हाथ काट देंगे।” उन्होंने कहा आगे कहा था, “हमारे मोहम्मद पैगंबर के खिलाफ बोलने वालों पर कार्रवाई नहीं करेगा और एक्शन नहीं लेगा तो मुस्लिम समाज रिएक्शन करना भी जानता है। उन्होंने बूंदी शहर और देश के मुसलमानों को उकसाते हुए कहा कि हमने जब जब भी किसी के खिलाफ आवाज उठाई है तो वह बचा नहीं है।”
– एजेंसी
- मुंबई को मिली ‘सोलर इन फुल ब्लूम’ की सौगात: जुहू में अवादा ग्रुप की अनोखी कलाकृति का अनावरण - June 27, 2026
- राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर छलका धीरेंद्र शास्त्री का दर्द, बोले- “रावण ने सीता जी को चुराया था, इन्होंने तो करोड़ों का भरोसा लूटा” - June 27, 2026
- अयोध्या चढ़ावा मामला: इस्तीफा प्रकरण के बीच ट्रस्ट ने कहा- चंपत राय और अनिल मिश्रा के त्यागपत्र पर न्यास करेगा विचार, अफवाहों से बचने की अपील - June 27, 2026