गर्मियों का मौसम है और इस वक्त आम खाना अच्छा माना जाता है। आम में फाइटोकेमिकल्स होते हैं जो पेट साफ करने में मदद करते हैं लिहाजा अगर आप भी क्रॉनिक कॉन्स्टिपेशन की समस्या से ग्रस्त हैं तो हर दिन मीडियम साइज का एक आम खाएं। कब्ज के इलाज में सबसे कारगर माना जाता है आम।
दरअसल, इन दिनों कब्ज एक कॉमन प्रॉब्लम बनता जा रहा है और बड़ी संख्या में लोग इस समस्या से पीड़ित हो रहे हैं। एक्सर्साइज की कमी, पानी कम पीना, फाइबर से भरपूर चीजों का सेवन न करना, बाहर का खाना और खासतौर पर जंक फूड खाने की वजह से कब्ज की समस्याएं बढ़ रही हैं।
दही का सेवन करें
दही और छाछ को पेट में गुड बैक्टीरिया बढ़ाने के लिए सबसे कारगर माना जाता है। ऐसे में अगर आप ज्यादा से ज्यादा गुड बैक्टीरिया वाली चीजों का सेवन करेंगे तो पेट का पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करेगा और आपकी कब्ज की समस्या में भी सुधार होगा।
पपीता खाएं
पपीते में विटमिन ए, पोटैशियम और कैल्शियम काफी मात्रा में होता है। पपीता एक रेशेदार फल है इसलिए ये आंतों की अच्छी तरह सफाई करता है। पपीते का रोज सेवन पेट की कई बीमारियों से बचाता है।
गुनगुने पानी में नींबू का रस
नींबू में विटमिन सी होता है जो पेट में मौजूद मल को सॉफ्ट बनाकर शरीर से बाहर आसानी से निकालने में मदद करता है। आप चाहें तो गुनगुने पानी में नींबू का रस डालकर पी सकते हैं। नींबू का रस और पानी शरीर को ऐल्कलाइन बना देता है जिससे कब्ज की समस्या दूर हो जाती है।
आयुर्वेद में कब्ज का इलाज
त्रिफला
रात में सोने के एक घंटे पहले 1 गिलास गरम पानी से 1-2 ग्राम चूर्ण लें। इससे पेट साफ होता है।
ईसबगोल
दूध या गरम पानी के साथ 2 चम्मच ईसबगोल की भूसी लें। दूध के साथ लेना बेहतर होगा।
-एजेंसियां
- CM योगी की अखिलेश यादव को खुली चुनौती, बोले- दम है तो अयोध्या से लड़ें चुनाव, दो-दो हाथ को तैयार हूं - October 10, 2026
- दिल्ली में भारी राजनीतिक ड्रामा: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन करने पहुंचे अरविंद केजरीवाल समेत AAP नेता हिरासत में - October 10, 2026
- आगरा रामलीला महोत्सव: अयोध्या में गूंजे मंगल गीत; ब्रह्म मुहूर्त में राजा दशरथ के निवास पहुंचे सिया-राम, मां कौशल्या ने उतारी आरती - October 10, 2026